क्या आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health Insurance Policy) है? अगर नहीं है तो जल्द एक खरीद लीजिए। अगर आपकी शादी हो गई है और बच्चे भी हैं तो फ्लोटर पॉलिसी खरीदना ठीक रहेगा। इसकी वजह यह है कि इलाज पर आने वाला खर्च तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की महामारी के दौरान इलाज पर लोगों का काफी पैसा खर्च हो गया। यही वजह है कि इस महामारी के बाद हेल्थ पॉलिसी की डिमांड बढ़ गई है।
