Highest Rate on Saving Account: सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट बैलेंस अमाउंट के आधार पर अलग-अलग होता है। कुछ बैंक आपके सेविंग अकाउंट के बैलेंस के अधार पर ब्याज देते हैं। ये बैंक सेविंग अकाउंट के बैलेंस अमाउंट के आधार पर 7% से 8% के बीच इंटरेस्ट दे रहे हैं।
DCB बैंक की सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें
डीसीबी बैंक सेविंग अकाउंट पर 10 करोड़ से 2 करोड़ से कम के बैलेंस पर 8 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर करता है। बैंक सेविंग अकाउंट में 50 लाख से 2 करोड़ से कम के बैलेंस पर 7.25% ब्याज और 5 करोड़ से 10 करोड़ से कम के बैलेंस पर 7% का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज दरें 8 मई 2023 से लागू हैं।
ये हैं DCB बैंक की सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें
अकाउंट में 1 लाख तक के बैलेंस पर 2.00%
अकाउंट में 1 लाख से ऊपर से 2 लाख से कम बैलेंस पर 3.75%
अकाउंट में 2 लाख से 5 लाख से कम बैलेंस पर 5.25%
अकाउंट में 5 लाख से 10 लाख से कम बैलेंस पर 6.25%
अकाउंट में 10 लाख से 50 लाख से कम बैलेंस पर 7.00%
अकाउंट में 50 लाख से 2 करोड़ से कम बैलेंस पर 7.25%
अकाउंट में 2 करोड़ से 5 करोड़ से कम बैलेंस पर 5.50%
अकाउंट में 5 करोड़ से 10 करोड़ से कम बैलेंस पर 7.00%
अकाउंट में 10 करोड़ से 50 करोड़ से कम बैलेंस पर 8.00%
अकाउंट में 50 करोड़ से 200 करोड़ से कम बैलेंस पर 8.00%
200 करोड़ और उससे अधिक के बैलेंस पर 5.00%
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सेविंग अकाउंट पर इतना दे रहा है ब्याज (IDFC FIRST Bank)
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 10 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 7% तक ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू है।
सूर्योदय लघु वित्त बैंक बचत खाता ब्याज दर (Suryoday Small Finance Bank)
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक के बैलेंस वाले सेविंग अकाउंट पर 7.00% का ब्याज दे रहा है। वहीं, 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 6.75% का ब्याज मिलता है।
ईएसएएफ लघु वित्त बैंक (ESAF small Finance Bank)
EASAF स्मॉल फाइनेंस बैंक बचl खातों में 10 करोड़ से 2 करोड़ से कम के बैलेंस पर 7.5 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। बैंक सेविंग अकाउंट में 50 लाख से 2 करोड़ से कम के बैलेंस पर 7.25% ब्याज और 5 करोड़ से 10 करोड़ से कम के बैलेंस पर 7% का ब्याज दे रहा है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सेविंग अकाउंट पर 7 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते में 5 लाख रुपये से अधिक और 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस वाले सेविंग अकाउंट 7% का ब्याज दे रहा है।