Pan Card: दिल्ली के सुशील पाठक की खराब क्रेडिट हिस्ट्री के कारण बैंक ने उन्हें होम लोन देने से इनकार कर दिया। इससे बचने के लिए उन्होंने एक नया PAN कार्ड बनवाने की योजना बनाई, जिससे वे नई पहचान बनाकर लोन के लिए आवेदन कर सकें। यह एक धोखाधड़ी और गलत तरीका था, जिससे वे अपनी पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री मिटाना चाहते थे। भारत में लाखों लोग इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ इनकम टैक्स और अन्य एजेंसियां केस दर्ज कर रही हैं।
