Holi 2023 Bank Holiday: यदि आपने आने वाले हफ्ते में बैंक जाने की योजना बनाई है, तो अपना काम जल्दी पूरा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि होली के चलते देश के कुछ राज्यों में बैंक 3 दिन तक बंद रहने वाले हैं। राज्यों में त्योहारों, दूसरे और चौथे शनिवार और चार रविवार को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ग्राहकों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए अगले हफ्ते की जगह कल अपने काम निपटाना सही रहेगा।
होलिका दहन और होली के त्योहार के कारण कुछ राज्यों में मंगलवार 7 मार्च 2023 को बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें बेलापुर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद-तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, रांची और श्रीनगर की बैंक ब्रांच शामिल हैं। अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और गंगटोक सहित कुछ शहरों में बुधवार 8 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। यहां भी होली के कारण बैंक बंद रहेंगे। 9 मार्च 2022 को होली या ओसंग के दूसरे दिन बिहार में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च 2023 के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है।
मार्च में बैंक छुट्टियों की ये है पूरी लिस्ट:
03 मार्च- चापचर कुट (आइजोल, मिजोरम)
05 मार्च- रविवार को बैंक बंद रहेंगे
07 मार्च- होली/होली (दूसरा दिन)/होलिका दहन/धुलंडी/डोल जात्रा (बेलापुर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद-तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च: अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और गंगटोक सहित कुछ शहरों में बैंक बंद रहन वाले हैं।
09 मार्च- होली के कारण पटना में बैंक बंद रहेंगे।
12 मार्च- रविवार को बैंक बंद रहेंगे
19 मार्च- रविवार को बैंक बंद रहेंगे
22 मार्च: बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, मुंबई, नागपुर, पणजी और पटना सहित कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
26 मार्च- रविवार को बैंक बंद रहेंगे
30 मार्च: अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, पटना, लखनऊ, मुंबई और नागपुर सहित कुछ शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं।