होम लोन लेने से पहले कई बातों को समझना जरूरी है। होम लोन एक ऐसी जिम्मेदारी है, जो कई सालों तक आपके ऊपर रहेगी। होम लोन से खरीदा गया घर आपके वेल्थ क्रिएशन में हेल्पफुल हो सकता है। घर आपको वित्तीय सुरक्षा भी देता है। होम लोन आपको टैक्स-सेविंग्स में भी मदद करता है। अगर आप अपने लाइफ पार्टनर (पत्नी/पति) के साथ मिलकर यह लोन लेते हैं तो आप ज्यादा टैक्स-सेविंग्स कर सकेंगे। इससे ज्यादा लोन लेने का रास्ता भी खुल जाता है।
