Get App

Home Loan: देश के 6 बैंकों ने नए साल से पहले दिया झटका! रिवाइज किया MCLR, बढ़ जाएगी होम लोन EMI

Home Loan Interest Rate: क्या आपका भी नए साल में घर खरीदने का प्लान है। ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। यहां आपको बता दें कि नए साल से पहले छह बैंकों ने झटका दिया है। देश के 6 बड़े बैंकों ने MCLR को रिवाइज कर दिया है

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 2:12 PM
Story continues below Advertisement
Home Loan Interest Rate: नए साल से पहले देश के 6 बड़े बैंकों ने MCLR को रिवाइज कर दिया है।

Home Loan Interest Rate: क्या आपका भी नए साल में घर खरीदने का प्लान है। ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। यहां आपको बता दें कि नए साल से पहले छह बैंकों ने झटका दिया है। देश के 6 बड़े बैंकों ने MCLR को रिवाइज कर दिया है। ऐसे में जो लोग घर लेने का प्लान कर रहे हैं, उन्हें झटका लग सकता है। MCLR बढ़ने से होम लोन की EMI बढ़ जाती है।साथ ही नया लोन पहले से ज्यादा महंगा हो जाता है।  दिसंबर 2024 में कई बैंकों ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बदलाव किए हैं, जबकि कुछ बैंकों ने इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया है। MCLR भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट के आधार पर बदला जाता है। MCLR के आधार पर ही होम लोन का इंटरेस्ट कैलकुलेट होता है। यहां जानते हैं देश के बड़े बैंकों का MCLR रेट।

MCLR क्या है?

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) वह न्यूनतम ब्याज रेट है, जो किसी लोन पर चार्ज किया जाता है। यह रेट लोन के लिए न्यूनतम सीमा तय करती है, जिससे कम पर बैंक लोन नहीं दे सकते।


बैंकों की MCLR रेट्स

1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

एसबीआई ने अपनी MCLR रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है।

ओवरनाइट और एक महीने की रेट: 8.20%

तीन महीना की रेट: 8.55%

छह महीना की रेट: 8.90%

एक साल की रेट: 9.00% (आमतौर पर ऑटो लोन के लिए)

दो और तीन साल की रेट: क्रमशः 9.05% और 9.10%

2. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

एचडीएफसी बैंक ने केवल ओवरनाइट MCLR में बदलाव किया है।

ओवरनाइट रेट: 9.15% से बढ़कर 9.20%

अन्य दरें:

एक महीना: 9.20%

तीन महीना: 9.30%

छह महीना, एक साल, और दो साल: 9.45%

तीन साल: 9.50%

3. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

बैंक ऑफ बड़ौदा की दरें 12 दिसंबर 2024 से लागू हैं।

ओवरनाइट रेट: 8.15%

एक महीना की रेट: 8.35%

तीन महीना की रेट: 8.55%

छह महीना की रेट: 8.80%

एक साल की रेट: 9.00%

4. केनरा बैंक (Canera Bank)

केनरा बैंक ने सभी टेन्योर पर 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है।

ओवरनाइट रेट: 8.35%

एक महीना की रेट: 8.45%

तीन महीना की रेट: 8.55%

छह महीना की रेट: 8.90%

एक साल की रेट: 9.10%

दो साल की रेट: 9.35%

5. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पीएनबी ने भी MCLR में 5 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है।

ओवरनाइट रेट: 8.35%

एक महीना की रेट: 8.45%

तीन महीना की रेट: 8.65%

एक साल की रेट: 9.00%

तीन साल की रेट: 9.30%

6. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

आईडीबीआई बैंक ने अपनी दरों में बदलाव करते हुए अधिकतम तीन साल की MCLR को बढ़ाकर 10.15% तक कर दिया है।

ओवरनाइट रेट: 8.45%

एक महीना की रेट: 8.60%

तीन महीना की रेट: 8.90%

छह महीना की रेट: 9.15%

एक साल की रेट: 9.20%

दो साल की रेट: 9.75%

तीन साल की रेट: 10.15%

बैंक अब क्रेडिट कार्ड ग्राहकों से ज्यादा लेट फीस वसूल सकेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने NCDRC के फैसले पर

Sheetal

Sheetal

First Published: Dec 20, 2024 2:07 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।