अपने लिए घर बनाना लगभग हर किसी का सपना होता है और होम लोन इस सपने को सच करने में मदद करता है। अब देश में कई बैंक और वित्तीय संस्थान होम लोन ऑफर करते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अलग-अलग वित्तीय संस्थानों से मिलने वाली ब्याज दरों और ऑफर को जरूर चेक कर लें। यहां आपको तीन वित्तीय संस्थानों की होम लोन दरों के बारे में बता रहे हैं।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHF) 8.45% सालाना की दर पर होम लोन दे रहा है। एलआईसी हाउंसिंग फाइनेंस 30 साल तक के लिए होम लोन दे रहा है। होम लोन ग्राहक अपने लोन को यहां ट्रांसफर भी कर सकते हैं। LICHFL गृह वरिष्ठ होम लोन योजना के तहत पेंशन की तरह का फायदा मिलता है। इसमें आप 80 साल की उम्र तक का लोन ले सकते हैं।
होम फाइनेंसिंग में एक एचडीएफसी होम लोन भी है। ये सालाना 8.5% की दर से लोन दे रहा है। 30 साल तक के पीरियड के लिए 10 करोड़ रुपये तक की होम लोन दिया जा रहा है। कंपनी होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करने की सुविधा भी दे रही है। इसमें लोन लेने वालों को अन्य बैंकों या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से अपने लोन को ट्रांसफर करने में मदद मिलती है।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी सालाना 8.5 फीसदी की दर से होम लोन ऑफर कर रही है। ये 5 करोड़ रुपये तक का होम लोन 30 साल के लिए दि रही है। ये भी बैलेंस ट्रांसफर करने की सुविधा के अलावा 1 करोड़ रुपये तक का होम लोन टॉप-अप का ऑप्शन भी दे रही है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस 10 मिनट में ऑनलाइन होम लोन आवेदन प्रक्रिया भी ऑफर करता है। चुनिंदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड होम लोन भी देता है।
टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस
टाटा कैपिटल 8.6% की दर से सालाना ब्याज दे रहा है। ये 30 साल के लिए अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक का होम लोन ऑफर कर रहा है। 24 साल से 65 साल तक की उम्र होनी चाहिए। आपका न्यूनतम CIBIL (क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड) का स्कोर 750 तक होना चाहिए।