होम लोन की कम इंटरेस्ट रेट वाली स्कीम सितंबर में लॉन्च होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्कीम का किया था ऐलान

15 अगस्त को अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस स्कीम से मिडिल क्लास के उन लोगों को मदद मिलेगी, जिनके अपने घर नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि मिडिल क्लास के लोग शहरों में अपने घर के सपने देख रहे हैं। हम जल्द उनके लिए एक स्कीम शुरू करेंगे

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 4:35 PM
हाल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस स्कीम के नियम और शर्तों पर विचार हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस साल 15 अगस्त को अपने भाषण में सस्ती होम लोन स्कीम (Home loan Scheme) का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि शहरों में किराए के घरों में रहने वाले लोग इस होम लोन स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। पीटीआई ने हाउसिंग मिनिस्ट्री के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह स्कीम सितंबर 2023 में लॉन्च होगी। हाल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस स्कीम के नियम और शर्तों पर विचार हो रहा है। रोजगार की तलाश में गांवों से बड़ी संख्या में लोग शहरों में आते हैं। वे किराए के घरों में रहते हैं।

स्कीम से मिडिल क्लास के लोगों को फायदा

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जेशी ने कहा, "शहरों में अपना घर चाहने वाले लोगों के लिए कम इंटरेस्ट रेट वाली होम लोन की स्कीम सितंबर में लॉन्च होगी।" 15 अगस्त को अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस स्कीम से मिडिल क्लास के लोगों को मदद मिलेगी, जिनके अपने घर नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि मिडिल क्लास के लोग शहरों में अपने घर के सपने देख रहे हैं। हम जल्द उनके लिए एक स्कीम शुरू करेंगे।


यह भी पढ़ें : डिफेंस शेयरों में तेजी कितनी टिकाऊ हैं? जानिए क्या हैं एक्सपर्ट्स के जवाब

पिछले एक साल में महंगा हुआ है होम लोन

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा था, "हमने कम इंटरेस्ट रेट पर होम लोन देकर किराए के घरों में रहने वाले लोगों की मदद करने का प्लान बनाया है। इससे उन्हें लाखों रुपये की मदद मिलेगी।" पिछले साल मई से होम लोन के इंटरेस्ट रेट बहुत बढ़ गए हैं। RBI ने तेजी से बढ़ते इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए पिछले साल इंटरेस्ट रेट बढ़ाने शुरू किए थे।

होम लोन की नई स्कीम से रियल एस्टेट सेक्टर को फायदा

बैंकों के होम लोन के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने से होम लोन लेने वाले लोगों पर EMI का बोझ बढ़ गया है। ऐसे में अगर कम इंटरेस्ट रेट वाली होम लोन की कोई स्कीम आती है तो लोगों को काफी मदद मिलेगी। इससे रियल एस्टेट मार्केट को भी बढ़ावा मिलेगा। कोरोना की महामारी के बाद अब रियल एस्टेट मार्केट में रौनक लौटती दिख रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।