प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस साल 15 अगस्त को अपने भाषण में सस्ती होम लोन स्कीम (Home loan Scheme) का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि शहरों में किराए के घरों में रहने वाले लोग इस होम लोन स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। पीटीआई ने हाउसिंग मिनिस्ट्री के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह स्कीम सितंबर 2023 में लॉन्च होगी। हाल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस स्कीम के नियम और शर्तों पर विचार हो रहा है। रोजगार की तलाश में गांवों से बड़ी संख्या में लोग शहरों में आते हैं। वे किराए के घरों में रहते हैं।
