Home Loan: इन 2 बैंकों ने महंगा किया लोन, जानें अब कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI

Home Loan: पब्लिक सेक्टर बैंक के बड़े बैंकों की गिनती में आने वाले बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने कर्ज को महंगा कर दिया है। RBI के रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद इन दोनों बैकों ने भी अपने लोन की दरों को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 10:57 AM
PNB ने महंगा किया होम, कार और पर्सनल लोन।

Home Loan: पब्लिक सेक्टर बैंक के बड़े बैंकों की गिनती में आने वाले बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने कर्ज को महंगा कर दिया है। RBI के रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद इन दोनों बैकों ने भी अपने लोन की दरों को बढ़ा दिया है। पीएनबी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब उनकी नई दरें 8.75 प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत हो गई हैं। ये नई दरें कल गुरुवार से लागू हो चुकी है। बैंक के ऐसा करने से सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे।

RBI ने बढ़ाई रेपो रेट की दरें

रिजर्व बैंक ने बुधवार को मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। यह छठी बार था जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को बढ़ाया है। RBI पिछले साल मई से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। इस बार की बढ़ोतरी मिलाकर आरबीआई रेपो रेट में कुल 250 आधार अंक यानी 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है।


बैंक ऑफ बड़ौदा ने महंगा किया लोन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सभी टेन्योर के लिए फंड आधारित उधार दर (MCLR) की सीमांत लागत में 5 आधार अंकों यानी 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बीओबी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि नई दरें 12 फरवरी से लागू होंगी। नए रिवीजन के बाद ओवरनाइट दर 7.85 प्रतिशत से बढ़कर 7.90 प्रतिशत हो गया है। एक महीने के लिए MCLR को 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.20 फीसदी कर दिया गया है। तीन महीने के लोन पर एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गया है, जबकि एक साल पर 8.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.55 प्रतिशत कर दिया गया है।

Multibagger Stock: 6100 रुपये के निवेश पर कम समय में ही बना दिया करोड़पति, अब एक्सपर्ट दे रहे बेचने की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।