Home Loan: पुराने घर की मरम्मत के लिए भी मिलता है होम लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई

Home Loan: अगर आपके पास कोई पुश्तैनी घर या फ्लैट है। उसकी मरम्मत कराना चाहते हैं तो इसके लिए लोन ले सकते हैं। होम रेनोवेशन के लिए अपने पुराने होम लोन का टॉप-अप भी करवा सकते हैं। इतना ही नहीं होम रेनोवेशन के लिए पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। इसके लिए न तो कोई गारंटर देना होता है और ना ही कुछ गिरवी रखने की जरूरत है

अपडेटेड Apr 14, 2023 पर 8:50 AM
Story continues below Advertisement
लोन के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं

Home Loan: घर खरीदना या बनवाना सभी की जरूरत का एक अहम हिस्सा होता है। हर कोई अपने घर के सपने देखता है और इसे पूरा करने की कोशिश में जुट जाता है। अगर आपके पास अपना पुराना फ्लैट या फिर पुश्‍तैनी मकान है। आप इसकी मरम्‍मद करना चाहते है। उसमें सुविधानुसार कुछ अपग्रेड करना चाहते है तो पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप घर की मरम्मत के लिए भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जैसे घर बनाने या खरीदने के लिए होम लोन मिलता है। वैसे ही घर की मरम्मत के लिए भी लोन मिलता है।

घर के रेनोवेशन के लिए पैसों की जरूरत आप पुराने होम लोन के टॉप-अप के जरिए भी पूरा कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप घर की मरम्मत के लिए पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। इस तरह के लोन लेने के लिए आपको किसी भी तरह के गारंटर की जरूरत नहीं पड़ती है। इतनी ही नहीं आपको कुछ गिरवी भी नहीं रखना है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई?


घर की मरम्त के लिए मिनले वाले कर्ज को भी आम बोलचाल भाषा में हम लोन ही कहा जाता है। लेकिन यह इससे काफी अलग होता है। यह लोन खास तौर से मकान मालिक को मरम्मत और उसके विस्तार के लिए दिया जाता है। अगर घर के कई मालिक हैं तो सभी अप्लाई करना पड़ेगा। बैंक अनुमानित खर्च लगाकर करीब 80-90 फीसदी तक लोन मुहैया करा देते हैं। मकान के मूल्य के मुताबिक यह तय होता है। आमतौरक पर बैंक इसे आसान शर्तों में जारी करते हैं। ऐसे लोन हासिल करने के लिए मकान मालिक को घर के मूल कागज देने की जरूरत होती है। इसके अलावा सिविल इंजीनियर या आर्किटेक्‍ट से मरम्‍मत में आने वाली अनुमानित लागत के बारे में भी जानकारी देना होता है।

हीरानंदानी ग्रुप मुंबई में डेवलप करेगा नया हाउसिंग प्रोजेक्ट, 1000 करोड़ रुपये किये जाएंगे इनवेस्ट

पर्सनल लोन के जरिए घर की मरम्मत

वहीं अगर आप घर की मरम्मत के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। ऐसी स्थिति में इन पैसों को आप कहीं भी खर्च कर सकते हैं। लोन की राशि आप अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं। बैंक या वित्तीय संस्थानों की ओर से इसे वापस चुकाने के लिए कई तरह के ऑप्शन मुहैया कराए जाते हैं। आप अपनी सुविधानुसार EMI चुनकर उसका पेमेंट कर सकते हैं। EMI की अवधि और और राशि आप अपने मासिक खर्चों को ध्यान में रखते हुए तय कर सकते हैं।

ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

अगर आपका सिबिल स्कोर बेहतर है। बैंक अकाउंट में हर महीने सैलरी आती है तो पर्सनल लोन मिलने में कोई दिक्कत नहीं होती है। इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। बैंक या वित्तीय संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट के जरिए आसानी से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।