Get App

Home Loan: पुराने घर की मरम्मत के लिए भी मिलता है होम लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई

Home Loan: अगर आपके पास कोई पुश्तैनी घर या फ्लैट है। उसकी मरम्मत कराना चाहते हैं तो इसके लिए लोन ले सकते हैं। होम रेनोवेशन के लिए अपने पुराने होम लोन का टॉप-अप भी करवा सकते हैं। इतना ही नहीं होम रेनोवेशन के लिए पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। इसके लिए न तो कोई गारंटर देना होता है और ना ही कुछ गिरवी रखने की जरूरत है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 14, 2023 पर 8:50 AM
Home Loan: पुराने घर की मरम्मत के लिए भी मिलता है होम लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई
लोन के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं

Home Loan: घर खरीदना या बनवाना सभी की जरूरत का एक अहम हिस्सा होता है। हर कोई अपने घर के सपने देखता है और इसे पूरा करने की कोशिश में जुट जाता है। अगर आपके पास अपना पुराना फ्लैट या फिर पुश्‍तैनी मकान है। आप इसकी मरम्‍मद करना चाहते है। उसमें सुविधानुसार कुछ अपग्रेड करना चाहते है तो पैसों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप घर की मरम्मत के लिए भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जैसे घर बनाने या खरीदने के लिए होम लोन मिलता है। वैसे ही घर की मरम्मत के लिए भी लोन मिलता है।

घर के रेनोवेशन के लिए पैसों की जरूरत आप पुराने होम लोन के टॉप-अप के जरिए भी पूरा कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप घर की मरम्मत के लिए पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। इस तरह के लोन लेने के लिए आपको किसी भी तरह के गारंटर की जरूरत नहीं पड़ती है। इतनी ही नहीं आपको कुछ गिरवी भी नहीं रखना है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई?

घर की मरम्त के लिए मिनले वाले कर्ज को भी आम बोलचाल भाषा में हम लोन ही कहा जाता है। लेकिन यह इससे काफी अलग होता है। यह लोन खास तौर से मकान मालिक को मरम्मत और उसके विस्तार के लिए दिया जाता है। अगर घर के कई मालिक हैं तो सभी अप्लाई करना पड़ेगा। बैंक अनुमानित खर्च लगाकर करीब 80-90 फीसदी तक लोन मुहैया करा देते हैं। मकान के मूल्य के मुताबिक यह तय होता है। आमतौरक पर बैंक इसे आसान शर्तों में जारी करते हैं। ऐसे लोन हासिल करने के लिए मकान मालिक को घर के मूल कागज देने की जरूरत होती है। इसके अलावा सिविल इंजीनियर या आर्किटेक्‍ट से मरम्‍मत में आने वाली अनुमानित लागत के बारे में भी जानकारी देना होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें