Get App

8th Pay Commission में HRA बनेगा जैकपॉट! करीब 95000 रुपये महीने तक पहुंच सकता है हाउस रेंट अलाउंस

8th Pay Commission Update: बैंकबाजार और मार्केट एक्सपर्ट्स के कैलकुलेशन के मुताबिक 8वें वेतन आयोग के तहत उच्च पदस्थ अधिकारियों का HRA बढ़कर करीब 95,000 रुपये प्रति महीने तक पहुंच सकता है। आइए विस्तृत कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि नए वेतन आयोग में HRA और सैलरी का ढांचा किस तरह बदल सकता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 12:36 PM
8th Pay Commission में HRA बनेगा जैकपॉट! करीब 95000 रुपये महीने तक पहुंच सकता है हाउस रेंट अलाउंस
8th Pay Commission Update: नए वेतन आयोग के गठन के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ेगी

8th Pay Commission update: केंद्रीय कर्मचारी बड़ी बेसब्री से आठवां वेतन आयोग से आने वाली उनके लिए संभावित खुशियों का इंतजार कर रहे हैं। नए वेतन आयोग के गठन के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तो बढ़ेगी ही, लेकिन सबसे बड़ा जैकपॉट उनके हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में लग सकता है। बैंकबाजार और मार्केट एक्सपर्ट्स के कैलकुलेशन के मुताबिक 8वें वेतन आयोग के तहत उच्च पदस्थ अधिकारियों का HRA बढ़कर करीब 95,000 रुपये प्रति महीने तक पहुंच सकता है। आइए विस्तृत कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि नए वेतन आयोग में HRA और सैलरी का ढांचा किस तरह बदल सकता है।

अभी कहां तक पहुंचा 8वां वेतन आयोग का काम?

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन में संशोधन के लिए हर 10 साल में सरकार द्वारा वेतन आयोग का गठन किया जाता है। हालांकि, कर्मचारी यूनियनों द्वारा लगातार 8वें वेतन आयोग को जल्द से जल्द पूरी तरह लागू करने की मांग की जा रही है और इसे जनवरी 2026 से प्रभावी माने जाने की चर्चा है। पिछले वेतन आयोगों के ऐतिहासिक ट्रेंड को देखें तो सिफारिशों के अध्ययन, मंजूरी और उनके क्रियान्वयन में सरकार को अच्छा-खासा समय लगता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही इसे बैकडेट से लागू किया जाए लेकिन असल में कर्मचारियों की जेब तक बढ़ा हुआ वेतन और उसका पूरा एरियर पहुंचने में समय लगेगा। यह वित्तीय लाभ साल 2027 के अंत या फिर 2028 की शुरुआत तक ही मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें