Hot stocks : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 27 अप्रैल को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए तो वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। फार्मा,रियल्टी और IT शेयरों में खरीदारी दिखी। मेटल और एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ऑटो और PSE से जुड़े शेयरों में भी खरीदारी रही। कल सेंसेक्स 639 प्वाइंट चढ़कर 77,304 पर और निफ्टी 195 प्वाइंट चढ़कर 24,093 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 175 प्वाइंट चढ़कर 56,264 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 874 प्वाइंट चढ़कर 60,248 पर बंद हुआ।
अब सवाल यह है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और कहां दिख रहे हैं कमाई के मौके? इस पर अपनी राय देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी ने फ्राइडे के सेशन में निराश किया था। उस दिन यह 10-डे और 20-डे मूविंग एवरेज के नीचे फिसल गया था। लेकिन कल सोमवार को इसमें अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी वापस अपने 10 और 20-डे मूविंग एवरेज के ऊपर निकल गया है। मानस का मानना है कि अगर आज निफ्टी 24,200, जो कि इसका 50-डे मूविंग एवरेज है, उसके ऊपर सस्टेन करना शुरू करेगा तो वापस इसमें हमें 24,600 तक की रैली देखने को मिल जाएगी।
निफ्टी का पैटर्न पॉजिटिव है। अगर हम निफ्टी में कल के पैटर्न देखें तो वह पॉजिटिव लगता है। ऐसे में अगर कोई ट्रेड लेना हो तो 24,000 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करनी है। इसके लिए आपको 24,400 और 24,600 के टारगेट सेट करने की सलाह है।
बैंक निफ्टी में 56,500 के आसपास एक बाधा जरूर है। अगर बैंक निफ्टी 56,500 के ऊपर ट्रेड करना शुरू करेगा तो फिर 56,200 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करेंगे और इसके लिए आपको 57,500 के आसपास के टारगेट सेट करने हैं।
मानस जायसवाल की टॉप पिक्स
मानस जायसवाल में अपनी स्टॉक स्पेसिफिक स्ट्रेटजी पर बात करते हुए आज के लिए दो रिकमेंडेशंस दी हैं। इनमें से पहला है IDFC फर्स्ट बैंक जहां पर फ्लैग पैटर्न का ब्रेकआउट देखने को मिला। स्टॉक 50-डे मूविंग एवरेज के ऊपर निकल गया है। ऐसे में IDFC फर्स्ट बैंक में उनकी 69 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 73.50 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
इनकी दूसरी पसंदीदा पिक है Sona BLW precision। इस स्टॉक में काफी आज चुका। 10-डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट लेकर इसमें फिर से रैली शुरू हुई है। इसका मेन ट्रेंड पहले से ही पॉजिटिव बना हुआ है। इसलिए Sona BLW precision में भी खरीदारी करेंगे। इसके लिए 577 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएंगे और 610 रुपए के टारगेट्स रखेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।