Hot stocks: बाजार के अच्छे सेटअप फायदा उठाने के लिए इन शेयरों पर रहे नजर, बनेगा मोटा पैसा

Hot stocks: आज की तेजी में फार्मा, IT और मेटल शेयरों ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में भी ज़ोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। फार्मा इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। सन फार्मा ने निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल की है

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
सनी अग्रवाल का कहना है कि उनको डिफेंस सेक्टर का प्रॉक्सी प्ले गुड लक इंडिया काफी अच्छा लग रहा है। इस शेयर को 12-18 महीने के लॉन्ग टर्म नजरिए से खरीदना चाहिए

Hot stocks: बाजार में तेजी कायम है। फिलहाल निफ्टी 115 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 24015 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 387.77 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 77,052 के आसपास दिख रहा है। आज की तेजी में फार्मा, IT और मेटल शेयरों ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में भी ज़ोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। फार्मा इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। सन फार्मा ने निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल की है। वहीं IT शेयरों में भी लगभग 2 प्रतिशत की तेज़ी आई है।

इसके विपरीत, कुछ चुनिंदा फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव बना हुआ है। जबकि प्राइवेट बैंकों के शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा। छोटे-मझोले शेयरों का प्रदर्शन बेहतर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में ही 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त दिख रही है।

आज के टॉप पिक्स


अपने पसंदीदा शेयर के बारे में बताते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने कहा कि उन्होंने आज के सस्ता ऑप्शन के रूप में हीरो मोटो को चुना है। Hero moto में हम करंट सीरीज में नहीं, मई सीरीज के लिए 5100 का सीई लेंगे। यह 203 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इसमें हम 180 रुपए पर स्टॉपलॉस रखेंगे। इसमें अपसाइड टारगेट रहेगा 250 रुपए तक का।

बीएसई के फ्यूचर्स में खरीदारी का सलाह

अपनी पसंदीदा पिक बताते हुए सच्चिदानंद उत्तेकर ने कहा कि उनकी बीएसई के फ्यूचर्स में खरीदारी का सलाह है। इसने 3500 का एक कॉल राइटर्स का हर्डल अभी-अभी पार किया है। जिस तरीके से इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर रहा है, उसे देख कर लग रहा है कि इस स्टॉक में अच्छा खासा मोमेंटम नजर आना चाहिए। इसमें 3560 का पहला टारगेट होगा। सेकंड टारगेट 3630 के आसपास होगा। इसमें फ्रेश लॉन्ग पोजीशंस ऐड करने की सलाह होगी। क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप लॉस 3478 पर लगाना है।

एनएमडीसी का प्राइस सेटअप काफी अच्छा

मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया ने अपने पसंदीदा पिक बताते हुए कहा कि उनको एनएमडीसी का प्राइस सेटअप काफी अच्छा दिख रहा है। इसमें 5-6 दिन का कंसोलीडेशन कंप्लीट हुआ है आज से लगभग कुछ दिन पहले ये काउंटर 87 के आसपास अटक रहा था। अभी की रैली के बाद ये 87 रुपए का लेवल सपोर्ट का काम करने लग गया है। 87 के सपोर्ट से ऊपर यह शेयर 95-96 रुपए तक के टारगेट हासिल कर सकता।

गुड लक इंडिया में है दम

सनी अग्रवाल का कहना है कि उनको डिफेंस सेक्टर का प्रॉक्सी प्ले गुड लक इंडिया काफी अच्छा लग रहा है। इस शेयर को 12-18 महीने के लॉन्ग टर्म नजरिए से 150 रुपए के टारगेट के लिए खरीदना चाहिए। कंपनी के डिफेंस वर्टिकल की डेढ़ लाख आर्टिलरी शेल की कैपेसिटी इस साल कमर्शियलाइज होती दिखेगी।आगे कंपनी की डेढ़ लाख आर्टिलरी शेल की कैपेसिटीबढ़कर 4 लाख हो जाएगी। इससे कंपनी में अच्छी ग्रोथ आएगी। हाल ही में कंपनी ने हाइड्रोलिक ट्यूब्स का भी प्लांट कमर्शियलाइज किया था। इसकी कैपेसिटी भी आगे और बढ़ेगी। इस स्टॉक को मीडियम टू लॉन्ग टर्म के लिए पोर्टफोलियो में ऐड किया जा सकता है।

 

M&M Financial share price : नतीजों के बाद 10% से ज्यादा भागा शेयर, जानिए आगे के लिए क्या है कंपनी का गाइडेंस

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।