आज इनकम टैक्स भारत सरकार की कमाई का एक बड़ा जरिया है। हर साल करोड़ों लोग अपनी आय के हिसाब से टैक्स चुकाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में पहली बार इनकम टैक्स कब लगाया गया था और इसकी जरूरत क्यों पड़ी थी? दिलचस्प बात यह है कि इसकी शुरुआत किसी आर्थिक सुधार योजना के तहत नहीं हुई थी, बल्कि एक बड़े विद्रोह और खाली होते सरकारी खजाने की वजह से हुई थी।
