घर बैठे जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, पेंशन मिलने में नहीं आएगी परेशानी- जानें तरीका

आपको बिना रूकावट पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra or life certificate) जमा करना होगा

अपडेटेड Oct 04, 2021 पर 3:03 PM

आपको बिना रूकावट पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra or life certificate) जमा करना होगा। जीवन प्रमाण पत्र से यह पता चलेगा कि आप जीवित हैं। अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। अब ये काम आप अपने घर से अपनी सहूलियत के हिसाब से कर सकते हैं।
आप आधार बेस्ड ऑथेन्टिकेशन के जरिये ऑथेन्टिकेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://jeevanpramaan.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा।

लाइफ सर्टिफिकेट

आपके पास आधार कार्ड, मौजूदा मोबाइल नंबर, पेंशन टाइप, PPO नंबर, पेंशन का अकाउंट नंबर तैयार रखना होग। ताकि एजेंट या पोस्टमैन के आने पर आप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट कर सके। इसके लिए आपका आधार कार्ड नबंर पेंशन देने वाली एजेंसी यानी बैंक या पोस्ट ऑफिस के पास रजिस्टर होना जरूरी है।

घर से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने कहा कि पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

ये बैंक दे रहे हैं सर्विस


डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच एक गठबंधन है, वे ग्राहक के दरवाजे पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 12 बैंकों की गिनती में भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन हैं।

ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। आप वेबसाइट (doorstepbanks.com या www.dsb.imfast.co.in/doorstep/login), या 'डोरस्टेप बैंकिंग' मोबाइल एप्लिकेशन, या टोल-फ्री नंबर (18001213721 या 18001037188) पर कॉल करके बैंक की डोरस्टेप सेवा बुक कर सकते हैं।

एक एजेंट अपॉइंटमेंट के अनुसार तारीख और समय पर आपके घर आएगा और जीवन प्रमाण ऐप का उपयोग करके एक ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र ले लेगा। हालांकि, बैंक इस सेवा के लिए कुछ शुल्क ले सकता है। इसके बारे में जानकारी  बैंक की वेबसाइट पर नहीं दी गई है। SBI इस सर्विस के लिए 75 रुपये प्लस जीएसटी लेता है।
 

इंडिया पोस्ट ने शुरू की सर्विस

इंडिया पोस्ट ने ट्विट कर यह जानकारी दी है कि सीनियर सिटिजन आसानी से अपने एरिया के पास के डाकघर से कॉमन सर्विस सेंटर (CAC) से जीवन प्रमाण सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार भारत सरकार पेंशनभोगी योजना के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र हासिल करने की समस्या का समाधान निकालना चाहता है। ताकि, प्रमाण पत्र को आसानी से पाया जा सके।


कहां कर सकते हैं आवेदन


आवेदन के लिए मोबाइल नबंर 7738299899 पर SMS भेजकर निकटतम जीवन प्रमाण केंद्र पर अपडेट ले सकते हैं। SMS में JPL  <पिन कोड> लिखना होगा। इस पर आपके एरिया के आसपास के केंद्रो की सूची मिल जाएगी।

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।