आपके पीएफ खाते में किस हिसाब से आया है ब्याज का पैसा, जानें पूरा कैलकुलेशन

मोदी सरकार की तरफ से पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर होने लगा है

अपडेटेड Nov 10, 2021 पर 9:28 AM
Story continues below Advertisement

PF Balance: मोदी सरकार की तरफ से पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर होने लगा है। सरकार ने 6.5 करोड़ लोगों के खातों में ब्याज ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। मोदी सरकार की तरफ से EPFO प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर के खातों में ब्याज का पैसा (PF interest) ट्रांसफर कर रहा है। इसका मैसेज भी फोन पर लोगों को मिलने लगे है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में कितना किस हिसाब से पैसा आया है, तो यहां आपको बता रहे हैं पूरा कैलकुलेशन..

इस साल पीएफ खाते में इतना आया होगा ब्याज

यहां पीएफ पर ब्याज 15000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट किया गया है।

बेसिक सैलरी + DA =  15,000 रुपये

EPF में कर्मचारी का हिस्सा = 15,000 रुपये का 12% = 1,800  रुपये

EPS में कंपनी का योगदान = 15,000 रुपये का 8.33% = 1,250 रुपये


EPF में कंपनी का योगदान= कर्मचारी का हिस्सा-EPS में कंपनी का योगदान = 550 रुपये

हर महीने EPF में जाता है इतना पैसा= 1800 रुपये+550 रुपये=2,350 रुपये

फाइनेंशियल ईयर 2019-20 के लिए इंटरेस्ट रेट = 8.50 %

इस हिसाब से हर महीने इतना लगेगा इंटरेस्ट = 8.50 % /12= 0.7083 %

Business Idea: सिर्फ 25,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने 3 लाख रुपये कमाएं, सरकार दे रही सब्सिडी

ऐसे कैलकुलेट होगा ब्याज

अप्रैल के आखिर में EPF अकाउंट का बैलेंस= 2,350 रुपये

मई के महीने में EPF अकाउंट में फिर होगा इतना योगदान = 2,350 रुपये

मई के आखिर में EPF अकाउंट में कुल जमा होगा = 4700 रुपये

मई आखिर में EPF जमा होगा इतना इंटरेस्ट= 4700 रुपये X 0.7083%= 33.29 रुपये

मई के आखिर में इतना मिलेगा ब्याज = 33.29 रुपये

इसी के आधार पर आने वाले महीनों का ब्याज भी होगा कैलकुलेट।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।