Get App

अगले साल से बदल जाएगा ऑफिस वर्क कल्चर, 15 मिनट ज्यादा काम करने पर भी मिलेगा ओवरटाइम का पैसा

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है कि अगले वित्त वर्ष यानी 1अप्रैल 2022 से उनके काम के दिन कम हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2021 पर 6:13 PM
अगले साल से बदल जाएगा ऑफिस वर्क कल्चर, 15 मिनट ज्यादा काम करने पर भी मिलेगा ओवरटाइम का पैसा
अगले साल से बदल जाएगा ऑफिस वर्क कल्चर, 15 मिनट ज्यादा काम करने पर भी मिलेगा ओवरटाइम का पैसा

Work Culture of Office: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है कि अगले वित्त वर्ष यानी 1अप्रैल 2022 से उनके काम के दिन कम हो सकते हैं। देश में वर्क कल्चर बदल सकता है और कर्मचारियों को हफ्ते में 4 दिन काम करना होगा और 3 दिन छुट्टी मिलेगी। यानी कर्मचारियों की छुट्टी शुक्रवार से रविवार तक रहेगी। यहीं नहीं, अगर ऑफिस में 15 मिनट भी ज्यादा काम किया तो ओवरटाइम का पैसा कंपनी को देना होगा।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार अगले वित्त वर्ष यानी 2022-23 से लेबर कोड के नियमों को लागू कर सकती है। इन लेबर कोड के नियमों में वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध (Industrial Relations) और व्यवसाय सुरक्षा (Occupation Safety) और स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति आदि जैसे 4 लेबर कोड शामिल है।

इससे पहले केंद्र सरकार इन नियमों के इस साल 2021 में अप्रैल से लागू करना चाहती थी लेकिन राज्यो सरकारों के तैयार नहीं होने के कारण लेबर कोड के नियमों को लागू नहीं कर पाई। केंद्र सरकार ने लेबर कोड के नियमों को अंतिम रूप दे दिया है और अब राज्यों को काम करना है। ये अगले वित्त वर्ष यानी अप्रैल 2022 से लागू हो सकते हैं।

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने सप्ताह की शुरुआत में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति पर लेबर कोड के ड्राफ्ट रूल्स को अब तक 13 राज्य तैयार कर चुके हैं। इसके अलावा बाकी 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ड्राफ्ट रूल्स पर काम कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें