Get App

एक नोट को छापने में आता है कितना खर्च? 10 रुपये से लेकर 2,000 के नोट की छपाई की ये है कॉस्ट

Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने की समय सीमा 7 अक्टूबर कर रखी है। इन्हें इस साल मई में चलन से हटाने का फैसला किया गया था। इसके अलावा आरबीआई अलग-अलग वैल्यू के नोट छापता है और उनकी छपाई की लागत अलग-अलग होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2023 पर 5:08 PM
एक नोट को छापने में आता है कितना खर्च? 10 रुपये से लेकर 2,000 के नोट की छपाई की ये है कॉस्ट
10 रुपये के 1,000 नोट छापने में 960 रुपये का खर्च आता है।

Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने की समय सीमा 7 अक्टूबर कर रखी है। इन्हें इस साल मई में चलन से हटाने का फैसला किया गया था। इसके अलावा आरबीआई अलग-अलग वैल्यू के नोट छापता है और उनकी छपाई की लागत अलग-अलग होती है। 2,000 रुपये के एक नोट को छापने में लगभग 4 रुपये का खर्च आता है। 2018 में 2,000 रुपये के एक नोट को छापने की लागत 4.18 रुपये थी, लेकिन बाद में यह घटकर 3.53 रुपये हो गई।

दिलचस्प बात यह है कि सबसे ज्यादा छपाई खर्च 10 रुपए के नोट पर आती है। 10 रुपये के 1,000 नोट छापने में 960 रुपये का खर्च आता है। इसका मतलब है कि नोट छापने की लागत उसके अंकित मूल्य (Face value) से काफी अधिक है। ये है अलग-अलग नोटों को छापने में आने वाला खर्च..

1) 100 रुपये के 1,000 नोट छापने में 1,770 रुपये का खर्च आता है।

2) 200 रुपये के 1,000 नोट छापने का खर्च 2,370 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें