2021 का आखिरी महीना शुरु हो गया है और आखिरी महीना आते-आते एकबार फिर से कोरोना डराने लगा है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर ग्लोबल कमोडिटी मार्केट पर भी देखने को मिल रहा है। सोना-चांदी, कच्चा तेल या फिर बेस मेटल्स सभी नॉन एग्री कमोडिटी में उठा-पटक देखने को मिल रही है। ऐसे में नए साल 2022 के लिए अब आपको क्या स्ट्रैटेजी रखनी चाहिए।
ओमीक्रोन से सोने को सपोर्ट
ओमीक्रोन से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट से सोने में 2022 में तेजी संभव है। 2020 में रिकॉर्ड हाई के बाद 2021 में सोने में सुस्ती देखने को मिली जबकि 2022 में ओमिक्रॉन आने पर इसमें फिर से रैली संभव है। निवेशकों ने सोने में फिर से हेजिंग बढ़ाई है।
महंगाई बढ़ने से सोने को सपोर्ट
दरअसल महंगाई बढ़ने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। अमेरिका में महंगाई 31 साल के हाई पर पहुंच गया है। चीन में महंगाई 40 साल के हाई पर पहुंची है। जापान में इन्फ्लेशन 41 साल की ऊंचाई पर है।
2022 में गोल्ड उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान है। ऑस्ट्रेलिया और घाना के माइंस में उत्पादन बढ़ने का भी अनुमान लगाया गया है। अनुमान है कि 2022 में गोल्ड का प्रोडक्शन 62 लाख औंस पहुंच सकता है जबकि 2021 में 60 लाख औंस उत्पादन रहने का अनुमान था।
वित्त वर्ष 2022 के लिए गोल्ड के आउटलुक पर TD Securities ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पहली तिमाही में गोल्ड का भाव 1,875 डॉलर तक जा सकता है जबकि दूसरी तिमाही में 1,824 डॉलर तक भाव जाने का अनुमान है। वहीं गोल्ड का भाव Q3 में 1,800 डॉलर रह सकता है। इस बीच Societe Generale ने भी कहा है कि 2022 Q1 में 1,950 डॉलर तक पहुंच सकता है।
Bank of America ने वित्त वर्ष 2022 के लिए क्रूड को 85 डॉलर तक जाने का अनुमान लगाया है। Bank of America का कहना है कि एयर ट्रैवल खुली तो क्रूड के दाम 100 तक जा सकते है। वहीं Schroders ने कहा है कि तंग सप्लाई और मांग बढ़ने पर क्रूड 100 डॉलर तक जा सकता है जबकि JP Morgan ने कहा है कि क्रूड का भाव 2022 में 125 डॉलर तक जा सकता है जबकि 2023 में यह 150 डॉलर तक पहुंच सकता है।
सोने के साथ चांदी के भाव भी बढ़ने की उम्मीद है। 2020 में नया रिकॉर्ड हाई लगाने के बाद से चांदी में सुस्ती देखने को मिल रही है। 2021 में चांदी की इंडस्ट्री डिमांड मजबूत रही है। इंडस्ट्री डिमांड के साथ निवेश डिमांड में भी बढ़ोतरी संभव है। 2021 में ग्लोबल डिमांड 129 करोड़ औंस संभव है। 2015 के बाद पहली बार मांग 100 करोड़ औंस के पार निकला है।
Codelco ने कॉपर के आउटलुक पर कहा है कि इसका भाव 9% गिर सकता है। 2022 के भाव लिए 3.8-3.9 डॉलर संभव है। इस बीच Cochilco ने कहा है कि 2022 में 3.95 डॉलर भाव रहने का अनुमान है। 2024 से EV डिमांड बढ़ने का अनुमान है।