क्या आपको पता है कि विदेश से शॉपिंग करते हुए आप कितना सोना अपने साथ ला सकते हैं। भारत में सोने के सिक्के और सोने के गहने लेना केंद्र सरकार द्वारा सख्ती से नियंत्रित किया जाता है। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले सेंट्रल इनडायरेक्ट टैक्स और कस्टम ने गाइड फॉर ट्रैवलर्स जारी की है, जिसमें बताया गया है कि आप अपने साथ कितना सोना विदेश से ला सकते हैं। कितनी लिमिट के बाद आपको उस पर टैक्स यानी ड्यूटी चुकानी होती है।
