वित्त मंत्रालय ने सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग योजनाओं की ब्याज दरों में रिवीजन किया है। सुकन्या योजना में निवेश करने वाले ज्यादातर निवेशक ब्याज बढ़ने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार मंत्रालय ने सुकन्या योजना की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। अब सुकन्या योजना पर जून तिमाही में दी गई ब्याज दर इस तिमाही में भी लागू रहने वाली है।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत केंद्र सरकार ने साल 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। इस योजना में बेटी के नाम से खाता खोलकर 15 साल तक रकम जमा की जा सकती है। सुकन्या योजना के लिए 10 साल से कम उम्र की बेटी का खाता खुलवाया जा सकता है। माता-पिता अपनी बेटी के लिए नजदीकी बैंक या डाकघर में सुकन्या खाता खुलवा सकते हैं।
3 बचत योजनाओं पर सरकार ने बढ़ाई ब्याज
वित्त मंत्रालय ने 30 जून 2023 को जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए सिर्फ 3 छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
1 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दर 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दी है।
2 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दी है।
5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट योजना पर ब्याज दर 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दी है।
सुकन्या योजना पर ब्याज दरें
केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग योजनाओं और पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। योजना के निवेशकों को पहले की तरह 8 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। सरकार ने आखिरी बार जून में ब्याज दर 7.6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी थी।
सुकन्या खाते को आधार से लिंक करना है जरूरी
वित्त मंत्रालय के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के जिस निवेशक ने 31 मार्च 2023 से पहले खाता खोला है और अपना आधार नंबर ऑफिस में लिंक नहीं कराया है तो कर दीजिए। अगर पोस्ट ऑफिस या बैंक में सुकन्या खाता खुला है, वहां भी आधार जमा कर लिंक करा दें। आधार जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है। ऐसा न करने पर खाता फ्रीज हो सकता है।