NPS ने 10 साल पूरे किए। लेकिन इस 10 सालों में NPS के सफर में कई उतार चढाव आएं हैं, पर इस प्रोडक्ट को लेकर अब ऐसा क्या हो गया कि निवेशक और पेंशन फंड मैनेजर्स में भी इसे लेकर भरोसा बढ रहा है। आज योर मनी इसकी ही पडताल करेगा।
एनपीएस में रिटायरमेंट के लिए कॉर्पस जुटाने में मदद मिलती है। इसमें 50,000 अतिरिक्त टैक्स छूट से रुझान बढ़ा है। NPS में अच्छा रिटर्न और कोई खर्च नहीं है। पेंशन प्लान रिटायमेंट सेविंग के लिए सही विकल्प है। लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखने का मॉडल हो सकता है। हालांकि मैच्योरिटी पर 40 प्रतिशत रकम की एन्युटी खरीदना अनिवार्य है। मैच्योरिटी पर 60 प्रतिशत रकम निकालने का प्रावधान है। 60 प्रतिशत रकम पूरी तरह टैक्स फ्री है।
