घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए कैसे मिलेगी सब्सिडी, जानिए पूरा प्रोसेस

रोजाना बिजली की बढ़ती मांग के कारण लोग बिजली बिल बचाने के लिए अपने घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का प्लान करते हैं लेकिन ज्यादा कॉस्ट के कारण सोच में पड़ जाते हैं। अभी देश में सोलर सिस्टम पैनल लगाने की कॉस्ट काफी ज्यादा है लेकिन अगर आप सब्सिडी के लिए अप्लाई करते हैं तो कॉस्ट का ये बोझ कुछ कम हो सकता है

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 2:58 PM
सरकार लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देती है।

रोजाना बिजली की बढ़ती मांग के कारण लोग बिजली बिल बचाने के लिए अपने घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का प्लान करते हैं लेकिन ज्यादा कॉस्ट के कारण सोच में पड़ जाते हैं। अभी देश में सोलर सिस्टम पैनल लगाने की कॉस्ट काफी ज्यादा है लेकिन अगर आप सब्सिडी के लिए अप्लाई करते हैं तो कॉस्ट का ये बोझ कुछ कम हो सकता है। सरकार लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देती है। MNRE रूफटॉप सोलर के लिए राष्ट्रीय पोर्टल (National Portal) लेकर आई है। यहां आपको रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए तमाम जानकारी मिल जाएगी। यहां आप रूफटॉप सोलर पैनल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको लागत, क्वालिटी और मेंटेनेंस को लेकर तमाम जानकारी मिल जाएगी। आइए जानते हैं कैसे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

स्टेप 1 – सबसे पहले SANDES ऐप को डाउनलोड करें और नेशनल पोर्टल पर रजिस्टर करें। अपनी लोकल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी या इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट को सिलेक्ट करें। अपना इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन नंबर या कन्ज्यूमर नंबर डालें। अपना ईमेल और मोबाइल नंबर लखें। रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी आएगा। इसके बाद वैरिफिकेशन होगा।

स्टेप-2: सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आप घर में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको बिजली बिल पर नाम, पता, छता का एरिया आदि की जानकारी देनी होगी। घर की जरूरत के मुताबिक आपको कितनी कैपेसिटी के पैनल लगवाने है ये बताना होगा। नया बिजली का बिल का लागाना होगा। उसके बाद इसे सबमिट कर दें।


स्टेप-3: नियमों के मुताबिक आपकी एप्लिकेशन डिस्कॉम को भेजी जाएगी। आपकी एप्लिकेशन का क्या स्टेटस है, इसकी जानकारी मेल पर मिल जाएगी। डिस्कॉम से इजाजत के बाद आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगा सकते हैं। रूफटॉप सोलर सिस्टम लगने के बाद एप्लिकेंट को प्रोजेक्ट पूरा होने की रिपोर्ट देनी होगी।

स्टेप-4: डिस्कॉम अधिकारी नेट-मीटर लगाएंगे और आपकी तकनीक और मानकों जांच करेंगे। नेट-मीटर के सहीं पाने जाने के बाद डिस्कॉम कमीशनिंग सर्टिफिकेट ऑनलाइन तैयार करेगा।

स्टेप-5: आवेदक के बैंक की जानकारी ली जाएगी। आवेदक को एक कैंसिल चेक भी देना होगा। फंड को मैनेज करने वाली केंद्र सरकार की एजेंसी सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करती है।

डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी, क्या अब निवेश का मौका है? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

केंद्र सरकार इतनी देती है सब्सिडी

रूफटॉप सोलर सिस्टम कैपेसिटी (डिस्कॉम की पास की कैपेसिटी)
इतनी मिलती है सब्सिडी (रुपये में)
2.5 kW
14588 X 2.5 = 36,470
3 kW
14588 X 3 = Rs. 43,764
4 kW
14588 X 3 + Rs. 7294 X 1 = 51,058
6.5 kW
 14588 X 3 + 7294 X 3.5 =  69,293
10 kW
 94822
15 kW
 94822

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।