Indian Railway: जानें कैसे मिलेगा ट्रेन की टिकट बुक करने पर 5% का डिस्काउंट, IRCTC दे रहा है ऑफर, ऐसे उठाएं फायदा

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये ट्रेन बुकिंग की पेमेंट करने पर डिस्काउंट स्कीम को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Jun 15, 2021 पर 12:14 PM

Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये ट्रेन टिकट की पेमेंट करने पर मिलने वाली डिस्काउंट स्कीम को बढ़ा दिया है। यूपीआई के जरिये पेमेंट करने पर टिकट पर 5 फीसदी की डिस्काउंट मिलता है। ये डिस्काउंट स्कीम अब अगले साल 12 जून 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई है। रेलवे ने ट्रेन टिकट खरीदने के लिए UPI के जरिये पेमेंट 1 दिसंबर 2017 को शुरू की थी। हालांकि, रेल यात्री इस छूट का फायदा काउंटरों पर टिकट बुक करके प्राप्त कर सकते हैं, न कि ऑनलाइन टिकट बुक करके।

रेलवे ने PRS आरक्षित काउंटर टिकट में बेसिक किराए के कुल मूल्य पर 5% की छूट देने का निर्णय किया है, जो कि अधिकतम 50 रुपये तक होगी। इसमें UPI और BHIM दोनों के जरिये पेमेंट करने पर डिस्काउंट मिलेगा।

एक बयान में कहा गया है कि रेलवे ने कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों पर BHIM एप्लिकेशन सहित UPI के माध्यम से आरक्षित टिकट की बुकिंग पर बेसिक किराए के कुल मूल्य पर 5% छूट के प्रावधान को 12 जून 2022 तक विस्तार करने का निर्णय लिया है।

काउंटर के माध्यम से टिकट बुक करते समय UPI/BHIM को भुगतान विकल्प के रूप में भी स्वीकार किया जाता है। एक टिकट पर अधिकतम 50 रुपये तक की छूट मिलेगी और टिकट की कीमत 100 रुपये से अधिक होनी चाहिए।

रेलवे पीआरएस काउंटरों पर यूपीआई/भीम के माध्यम से टिकट बुक करने का तरीका..

- PRS काउंटर पर रेलवे कर्मचारी यात्री से सभी यात्रा विवरण प्राप्त करेगा और भुगतान की जाने वाली राशि की सूचना देगा।


- पैसेंजर्स को भुगतान विकल्प के रूप में यूपीआई/भीम के माध्यम से टिकट की कीमत का भुगतान करने का विकल्प चुनना होगा जिसके बाद काउंटर पर मौजूद व्यक्ति भुगतान विकल्प के रूप में UPIका चयन करेगा। उसके बाद पेमेंट करेगा।

- पेमेंट होने के बाद मोबाइल पर पेमेंट का मैसेज आएगा।

- पेमेंट के मैसेज को कंफर्म करना होगा जिसके बाद किराया राशि UPI से जुड़े खाते से डेबिट कर दी जाएगी।

- पेमेंट होने के बाद PRS काउंटर पर बैठा व्यक्ति टिकट प्रिंट करेगा और यात्री को टिकट मिल जाएगी।

 Indian Railways: इस हफ्ते कई लंबी दूरी की ट्रेनें फिर से होंगी शुरू, देखिए पूरी लिस्ट

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।