अमीर बनने का सपना है तो इन 3 चीजों में करें निवेश, बन जाएंगे मालामाल

हम सभी अपने जीवन में जल्दी अमीर बनना चाहते हैं और वेल्थ जमा करना चाहते हैं। लेकिन हममें से बहुत से लोग अमीर बनने के लिए सही कदम नहीं उठाते हैं। अमीर बनने के लिए जरूरी है कि सही समय और स्मार्ट तरीके से निवेश किया जाए। ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि पैसे को कैसे बढ़ाया जाए

अपडेटेड May 24, 2023 पर 5:08 PM
अमीर बनने के लिए जरूरी है कि सही समय और स्मार्ट तरीके से निवेश किया जाए।

हम सभी अपने जीवन में जल्दी अमीर बनना चाहते हैं और वेल्थ जमा करना चाहते हैं। लेकिन हममें से बहुत से लोग अमीर बनने के लिए सही कदम नहीं उठाते हैं। अमीर बनने के लिए जरूरी है कि सही समय और स्मार्ट तरीके से निवेश किया जाए। ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि पैसे को कैसे बढ़ाया जाए। साथ ही जरूरी है कि अपनी निवेश की शुरुआत जल्द करें। जल्दी करने से आप कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा उठा पाएंगे। अमीर बनने का कोई शॉर्टकट और कोई कठिन फॉर्मूला नहीं है। इसके लिए केवल सयंम और अनुशासन की जरूरत है। यहां बता रहे हैं अमीर बनने के तीन तरीके लेकिन आप निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेकर जरूर करें।

1) अमीर बनने के लिए इक्विटी में निवेश करें

इक्विटी में निवेश करना एक तय इनकम को पाने का सबसे फेमस तरीका है। इक्विटी में निवेश करने पर डिविडेंड मिलता है। साथ ही इक्विटी का प्राइस बढ़ने पर आप उसे बेच भी सकते हैं। इसमें निवेश करने का फायदा ये है कि इसमें आप लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ब्लूचिप स्टॉक में निवेश करें। इससे जोखिम थोड़ा कम होता है। आपको लंबे समय में लगातार रिटर्न मिलता रहेगा।


2) अमीर बनने के लिए म्यूचुअल फंड में करें निवेश

एक तय और स्थिर इनकम चाहने वालों के लिए म्युचुअल फंड भी एक अच्छा विकल्प है। ये फंड कई निवेशकों से धन इकट्ठा करता है और स्टॉक, बॉन्ड और इक्विटी के पोर्टफोलियो में निवेश करता है। यह इक्विवटी में निवेश की तुलना में कम जोखिम भरा होता है। लंबे समय में फंड बनाने का काम करता है। म्यूचुअल फंड के जरिए एक स्थिर इनक पाने के लिए डिविडेंड म्यूचुअल फंड, इनकम फंड और बैलेंस्ड फंड जैसे कई विकल्प चुन सकते हैं।

3) अमीर बनने के लिए रेंटल ऑफिस स्पेस में करें निवेश

किराए पर ऑफिस देकर आप अपने लिए स्थिर इनकम पा सकते हैं। अगर पैसा है तो ऑफिस स्पेस खरीदने में निवेश करें और उसे किराये पर चढ़ा सकते हैं।

गोदरेज प्रॉपर्टीज, IDBI Bank और MMTC के शेयरों में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 11% तक की कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।