SBI: अगर आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का ATM कार्ड खो गया है तो इसे तुरंत ब्लॉक कराएं। ऐसा नहीं करने पर आपके कार्ड के गलत इस्तेमाल का जोखिम बढ़ सकता है। SBI ने ग्राहकों के लिए नबंर जारी किया है जिस पर फोन करके कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल या नेटबैंकिंग के जरिये भी कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं।
SBI कस्टमर 1800 112 211 पर या 1800 425 3800 पर कॉल करके एटीएम नंबर ब्लॉक कर सकते हैं। इस टोल फ्री पर नंबर कॉल करने के बाद आपसे एटीएम कार्ड के अंतिम 5 डिजिट का नंबर मांगा जाएगा। फिर रिक्वेस्ट को कन्फर्म करना होगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा और आपके मोबाइल नंबर पर कार्ड ब्लॉक होने का SMSआ जाएगा।
नेटबैंकिंग के जरिये कर सकते हैं ब्लॉक
1- सबसे पहले यूजर नाम और पासवर्ड के जरिए www.onlinesbi.com पर लॉगइन करें।
3- जो कार्ड खो गया है उससे जुड़ा हुआ अकाउंट नंबर सिलेक्ट करें।
4- सभी एक्टिव और ब्लॉक कार्ड दिखने स्क्रीन पर आ जाएंगे।
5- जिस कार्ड को ब्लॉक करना है उसे सिलेक्ट करें। सभी जानकारियों को वेरिफाई करने के बाद सबमिट कर दें।
6- फिर आपको ओटीपी या पासर्वड में से किसी एक प्रक्रिया को चुनना होगा।
7- ओटीपी पासवर्ड या प्रोफाइल पासवर्ड लिखना होगा। इसके बाद कन्फर्म करें।
8- पूरी प्रक्रिया होने के बाद के बाद आपको एक टिकट नंबर मिलेगा। उस संभाल कर कहीं लिख लें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।