घर बैठे Paytm पर कुछ क्लिक में बुक करें LPG गैस सिलेंडर, जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका

Paytm ग्राहकों को अपने यूटिलिटी बिल भरने की सर्विस देता है। पेटीएम के जरिये आप अपना गैस बिल, पानी का बिल, बिजली का बिल, एलआईसी प्रीमियम आदि भर सकते हैं। आप अपना LPG गैस सिलेंडर भी पेटीएम के जरिये ले सकत हैं। आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
LPG Cylinder: पेटीएम से कुछ मिनटों में बुक हो जाएगा गैस सिलेंडर।

Paytm LPG Gas Cylinder Booking: क्या आप भी अक्सर गैस सिलेंडर खत्म होने और फिर उसकी बुकिंग को लेकर परेशान होते हैं। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पेटीएम के जरिये अब कुछ क्लिक में अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। पेटीएम ग्राहकों को अपने यूटिलिटी बिल भरने की सर्विस देता है। पेटीएम के जरिये आप अपना गैस बिल, पानी का बिल, बिजली का बिल, एलआईसी प्रीमियम आदि भर सकते हैं। आप अपना LPG गैस सिलेंडर भी पेटीएम के जरिये ले सकते हैं। आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

पेटीएम से LPG गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका

स्टेप 1 – अपना पेटीएम ऐप खोलें।


स्टेप 2 - ‘my bills & recharges’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Paytm पर बिल भरने का तरीका। Paytm पर बिल भरने का तरीका।

स्टेप 3 - बुक एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्लिक करें। आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा और घर डिलीवर हो जाएगा।

Paytm पर इस तरीके से कर सकते हैं बुकिंग Paytm पर इस तरीके से कर सकते हैं बुकिंग

स्टेप 4 – पे योर बिल पर क्लिक कर या गैस सिलेंडर बुक करें पर क्लिक करें।

स्टेप 5 – आप अपने पाइप्ड गैस प्रोवाइडर पर क्लिक करें

स्टेप 6 – अपना कस्टमर नंबर एड करें और पेमेंट कर दें। आपका गैस बिल पे हो जाएगा।

गैस बिल और सिलेंडर बुक पेटीएम पर किया जा सकता है। गैस बिल और सिलेंडर बुक पेटीएम पर किया जा सकता है।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।