Independence Day 2025: लाल किले पर तिरंगा समारोह का टिकट ऐसे करें बुक, पीएम मोदी का भाषण भी देखें लाइव

Independence Day 2025: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर पीएम मोदी का ध्वजारोहण और भाषण आप भी लाइव देखना चाहते हैं तो आप भी टिकट की कर लें व्यवस्था नहीं तो नहीं मिलेगी सीट। स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर समारोह देखने के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा भी जारी है आइए जानते हैं कि आप इस खास समारोह के लिए टिकट कैसे बुक कर सकते हैं।

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 5:10 PM
Story continues below Advertisement

भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाएगा। इस खास दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और पूरे देश को संबोधित करेंगे। यदि आप भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लाल किले पर जाकर लाइव देखना चाहते हैं, तो टिकट बुकिंग की प्रक्रिया समझना बहुत जरूरी है।

ऑनलाइन टिकट की सुविधा

इस बार लाल किले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के टिकट आसानी से ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। टिकट बुकिंग 13 अगस्त से रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in या e-invitations.mod.gov.in पर शुरू होगी। वेबसाइट पर जाकर आपको ‘स्वतंत्रता दिवस 2025 टिकट बुकिंग’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक फॉर्म खुलता है, जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और टिकट की संख्या दर्ज करनी होगी। पहचान के लिए आधार कार्ड या कोई अन्य मान्य फोटो आईडी भी अपलोड करनी होती है। टिकट तीन स्तरों में मिलेंगे, जिनकी कीमत होगी 20 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये है।

ऑनलाइन भुगतान के बाद आपका ई-टिकट जारी होगा, जिसमें QR कोड और आपके बैठने की जगह की जानकारी होगी। यह ई-टिकट प्रिंट करके साथ रखना या मोबाइल पर डाउनलोड करना अनिवार्य है, क्योंकि प्रवेश के समय इसको दिखा कर ही एंट्री मिलेगी।


ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें ?

ऑफलाइन टिकटें भी सीमित मात्रा में उपलब्ध होंगी, जो खास काउंटरों या सरकारी भवनों पर 10 से 12 अगस्त के बीच मिल सकती हैं। ऑफलाइन टिकट लेने के लिए भी वैध पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। हालांकि, ऑफलाइन टिकट की संख्या कम होने के कारण इसे जल्दी बुक करना आवश्यक होगा।

लाल किला पहुंचने का रास्ता

कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए दिल्ली मेट्रो सबसे सुविधाजनक माध्यम है। लाल किला और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से सीधे समारोह स्थल पर पहुंचा जा सकता है। मेट्रो सेवा स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 4 बजे से शुरू होगी ताकि लोग समय पर पहुंच सकें। संगठनकर्ताओं ने भीड़ और ट्रैफिक के बेहतर प्रबंधन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही बता दें कि समारोह सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, इसलिए 6:30 से 7:00 बजे के बीच ही पहुंचें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।