कोरोना महामारी (COVID-19) लॉकडाउन में नौकरीपेशा लोग फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस दौरान अपने प्रॉविडेंट फंड अकाउंट (Employee Provident Fund Account) से पैसे निकालना चाहते हैं तो यह इस वक्त संभव है। इसके लिए आपको अपने Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO के बारे में कुछ विशेष जानकारियां रखनी होगी। वैसे तो हर महीने सैलरी से कटने वाली रकम ज्यादातर कर्मचारी रिटायर होने के बाद ही लेते हैं, लेकिन, जॉब चेंज करते वक्त या पीएफ का पैसा ट्रांसफर कराते वक्त लोगों को नहीं पता होता कि उनके खाते में पैसा कितना है। जॉब करते समय या उसके बाद भी अपने पीएफ की राशि जानना बहुत आसान है।
बैलेंस चेक करने के कई तरीके हैं, क्योंकि EPFO अपने ग्राहकों को कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है। इस तरह की सुविधा EPF कस्टमर्स को उनके अकाउंट में जमा पैसों के बारे में जानने का विकल्प देता है। क्या आप अपना PF बैलेंस चेक करने के लिए साल के अंत में जारी होने वाले पीएफ स्टेटमेंट का इंतजार करते हैं? अगर आपका UNA एक्टिवेट है तो आप अपने घर या दफ्तर या कहीं और से भी कुछ मिनटों में अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए हम आपको आसान तरीके बता रहे हैं, जिसे सैलरी होल्डर या ईपीएफओ अंशधारक अपना पीएफ बैलेंस अपने मोबाइल के जरिए EPFO की वेबसाइट या उमंग ऐप पर चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें बैलेंस?
EPFO ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर EPF बैलेंस चेक करने की सुविधा दी है। इसके लिए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग करना होगा। epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें। ई-पासबुक पर क्लिक करने के बाद आपको एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको अपना यूजर नाम (यूएएन नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा। सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा। यहां ई-पासबुक पर अपना EPF बैलेंस दिख जाएगा। इसके अलावा अगर आप UAN पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद EPFO से एक संदेश मिलेगा, जिसमें आपके PF अकाउंट की डीटेल्स आपको मिल जाएगी, हालांकि जरूरी है कि UNA से बैंक एकाउंट, पैन और आधार लिंक्ड हो।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
