PAN Card Misuse Check: समय-समय पर PAN कार्ड से जुड़े कई फ्रॉड सामने आए हैं। इन फ्रॉड से आम इंसान ही नहीं सेलेब्रिटी को भी सामना करना पड़ा है। कुछ महीने पहले सामने आई एक घटना में साइबर अपराधियों ने लोकप्रिय क्रिकेटर एमएस धोनी और अभिनेता शिल्पा शेट्टी, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित और इमरान हाशमी सहित कई हस्तियों के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर क्रेडिट कार्ड जारी कर दिये।
पैन कार्ड एक यूनीक 10 डिजिट का नंबर होता है। ये पैन कार्ड भारतीय इनकम टैक्स विभाग जारी करता है। पैन कार्ड भारत के नागरिकों के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या के रूप में काम करता है। पैन कार्ड एक लेमिनेटेड कार्ड के रूप में जारी किया जाता है। पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना होता है जिसके बाद ये नंबर इनकम टैक्स विभाग जारी करता है।
पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल
यदि आपको किसी संभावित नुकसान को कम करने और अपने पैसे को बचाना है तो आपको कुछ बातों का ध्यान हमेशा रखना होगा। अगर आपको लगता है कि आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो तुरंत कार्रवाई करना आवश्यक है। यदि आपको संदेह है कि आपके पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है, तो ये वैरिफाई करने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपनी फाइनेंशियल रिपोर्ट को करें चेक
नियमित रूप से अपने फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को चेक करना होगा। अपनी बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट कार्ड बिल और किसी भी अन्य ट्रांजेक्शन पर नजर रखें। उन्हें देखें जिसे आप वैरिफाई नहीं कर पा रहे हैं।
क्रेडिट कार्ड रिपोर्ट को करें चेक
क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL) से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की कॉपी और अपने पैन कार्ड से जुड़े किसी भी गलत अकाउंट को जरूर चेक करें। अगर कुछ गलत मिलता है तो तुरंत क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट करें।
इनकम टैक्स अकाउंट करें चेक
आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने पैन कार्ड की जानकारी को चेक करें। अपने टैक्स फाइलिंग को रिव्यू करें। देखें कि क्या इसमें कोई गलत ट्रांजेक्शन है। उदाहरण के लिए आप फॉर्म 26AS देख सकते हैं।
अगर आप कोई गलत ट्रांजेक्शन को देखते हैं तो तुरंत अपने बैंक या वित्तीय संस्थान को सूचित करें। वे समस्या की जांच करने और इस ट्रांजेक्शन को रोकने में मदद करेंगे।
यदि आपके पास पैन कार्ड के दुरुपयोग के सबूत मिलते हैं तो तुरंत इसक शिकायत पुलिस में दर्ज कराएं। जैसे कि धोखाधड़ी वाले वित्तीय लेनदेन, पहचान की चोरी आदि होने पर लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें।
इनकम टैक्स विभाग को करे संपर्क
आयकर विभाग की ग्राहक सेवा हेल्पलाइन से संपर्क करें या अपने पैन कार्ड के दुरुपयोग की रिपोर्ट करने के लिए उनके पास के ऑफिस जाएं और शिकायत करें। उनकी जांच में सहायता के लिए उन्हें आवश्यक जानकारी और डॉक्यूमेंट्स दें।