क्या आपके पैन नंबर का गलत इस्तेमाल करके लिया गया है फ्रॉड लोन? ऐसे करें चेक

अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में ट्वीट किया था कि उनका CIBIL स्कोर प्रभावित हुआ है क्योंकि किसी ने उनकी जानकारी के बिना उनके पैन नंबर का उपयोग करके 2500 रुपये का लोन लिया

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 11:54 AM
कई लोगों ने फिनटेक ऐप के माध्यम से पर्सनल लोन लेने के लिए अपने पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल की शिकायत की है।

PAN: ज्यादातर लोग पैन कार्ड फ्रॉड के शिकार हुए हैं और इसमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं। मशहूर हस्तियों सहित कई लोगों ने फिनटेक ऐप के माध्यम से पर्सनल लोन लेने के लिए अपने पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल होने की शिकायत की है। अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में ट्वीट किया था कि उनका CIBIL स्कोर प्रभावित हुआ है क्योंकि किसी ने उनकी जानकारी के बिना उनके पैन नंबर का उपयोग करके 2500 रुपये का लोन लिया। इससे पहले एक अन्य अभिनेत्री सनी लियोन ने भी इसी तरह की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। क्या आप जानना चाहते हैंं कि किसी ने आपके पैन का गलत इस्तेमाल किया है? आप इस तरीके से जान सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का गलत उपयोग तो नहीं हुआ..

क्या पैन पर लिया गया है लोन - ऐसे करें चेक 

सिबिल स्कोर की जांच करके- सिबिल, Equifax, Experian या CRIF High Mark के माध्यम से पता कर सकते हैं कि आपके नाम से लोन लिया गया है या नहीं। पेटीएम या बैंक बाजार जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म भी वित्तीय रिपोर्ट की जांच के लिए ऑप्शन देते हैं। ये ग्राहकों का सिबिल स्कोर तुरंत देते हैं।


फॉर्म 26A का उपयोग करें- फॉर्म 26A आयकर विभाग सालाना जानकारी देता है। इसमें इनकम टैक्स से जुड़े रिकॉर्ड जैसे आयकर रिटर्न और पैन कार्ड नंबर से की गई सभी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन शामिल है। फॉर्म 26A की जांच करके आप पता कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ और फिर आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

आप फॉर्म 26A इस तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं..

स्टेप 1. 'ई-फाइलिंग' पोर्टल पर लॉग इन करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2. 'My Account' मेन्यु में जाएं, फिर फॉर्म 26AS (टैक्स क्रेडिट) देखें और लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3. डिस्क्लेमर पढ़ने के बाद 'कन्फर्म' पर क्लिक करें और आप फिर टीडीएस-सीपीसी पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

स्टेप 4. टीडीएस-सीपीसी पोर्टल पर ‘Agree’ बटन पर क्लिक करें

स्टेप 5. 'Proceed' बटन पर क्लिक करें

स्टेप 6. 'View Tax Credit (Form 26AS)' बटन पर क्लिक करें

स्टेप 7. अपना असेसमेंट ईयर का चुनाव करें और फिर 'View type' (HTML, Text or PDF) पर क्लिक करें। यहां आप जैसे भी स्टेटमेंट चाहते हैं, उस पर क्लिक कर सकते हैं।

स्टेप 8. 'View / Download' बटन पर क्लिक करें। आपको फॉर्म मिल जाएगा।

Share Market Live Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 17,700 के आसपास , फार्मा, पावर, रियल्टी शेयरों में बढ़त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।