Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में हावी रही बिकवाली, सेंसेक्स 575 अंक टूटा, निफ्टी 17700 के नीचे हुआ बंद - share market live updates stock market today apr 07 latest news bse nse sensex nifty coronavirus zee ent asian granito | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

APRIL 07, 2022/ 3:40 PM

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में हावी रही बिकवाली, सेंसेक्स 575 अंक टूटा, निफ्टी 17700 के नीचे हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 575.46 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 59,034.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168.10 अंक यानी 0.94 फीसदी टूटकर 17640 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी जहां 17700 के नीचे फिसला। वहीं सेंसेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि इंपोर्ट पर रोक वाली तीसरी लिस्ट से पहले डिफेंस शेयरों में आज जोरदार तेजी रही। BEL F&O का टॉप गेनर रहा। वहीं HAL, BEML, BD

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में हावी रही बिकवाली, सेंसेक्स 575 अंक टूटा, निफ्टी 17700 के नीचे हुआ बंदStock Market Live
APRIL 07, 20223:40 PM IST

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी जहां 17700 के नीचे फिसला। वहीं सेंसेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि इंपोर्ट पर रोक वाली तीसरी लिस्ट से पहले डिफेंस शेयरों में आज जोरदार तेजी रही। BEL F&O का टॉप गेनर रहा। वहीं HAL, BEML, BDL में भी रौनक देखने को मिली।

ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.42 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 575.46 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 59,034.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168.10 अंक यानी 0.94 फीसदी टूटकर 17640 के स्तर पर बंद हुआ।

APRIL 07, 20223:26 PM IST

Bandhan Bank के लिए बदल रहा है ‘वक्त’, क्या IDFC AMC का अधिग्रहण बनेगा फायदे का सौदा?

तीन खराब तिमाहियों के बाद बंधन बैंक के इनवेस्टर्स के लिए कुछ अच्छा समय आया है और यह दौर आगे भी जारी रह सकता है। बैंक मार्च तिमाही में ग्रोथ से जुड़े कई मानकों पर खासा सुधार करने में कामयाब रहा है। इस लिहाज से, वित्त वर्ष 22 पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रहेगा। 5 अप्रैल को एक्सचेंज को दिए वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही के अपने शुरुआती अपडेट में बंधन बैंक ने कहा कि मार्च तिमाही में उसकी लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 16 फीसदी रही। सितंबर, 2021 में समाप्त तीसरी तिमाही की 9.6 फीसदी ग्रोथ की तुलना में यह अच्छा सुधार है।

देश में कोरोनावायरस के चलते लागू ज्यादातर प्रतिबंधों के हटने से लोन वितरण में सुधार हुआ। यकीनन, इस पर नजर डालने के लिए लोन ग्रोथ का सोर्स खासा अहम रहेगा। माइक्रोफाइनेंस (Microfinance) बिजनेस की बंधन बैंक की लोन बुक में अभी भी आधी से ज्यादा हिस्सेदारी है और बैंक इसे घटाकर 30 फीसदी करना चाहता है।

APRIL 07, 20223:17 PM IST

Flipkart अब 70 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर लाना चाहती है IPO, 2023 में होगी लिस्टिंग

वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) वैल्यूएशन के लक्ष्य को करीब एक तिहाई बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक Flipkart अब 60 से 70 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर आईपीओ से पैसा जुटाने की तैयारी कर रही है, जबकि पहले उसने 50 अरब डॉलर के आईपीओ वैल्यूएशन का लक्ष्य रखा था।

रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से बताया कि Flipkart अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है और इसका IPO इस साल न आकर अगले साल यानी 2023 में आएगा। Flipkart भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स सेक्टर की एक प्रमुख कंपनी है , जहां इसका मुकाबला अमेरिकी की दिग्गज ईकॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) से है।

APRIL 07, 20223:04 PM IST

Q4 Results: आईटी कंपनियों का डिमांड आउटलुक बेहतर रहने की उम्मीद, मार्जिन पर दिख सकता है दबाव


अगले हफ्ते से भारतीय आईटी कंपनियों के वित्त वर्ष 2022 चौथी तिमाही के नतीजे आने शुरु हो जाएंगे। इनवेस्टरों की नजर इनके आंकड़ों और ट्रेंड दोनों पर लगी रहेगी। आईटी सेक्टर के एनालिस्ट के मुताबिक डिजिटल एंड क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन की मजबूत डिमांड के चलते आगे भारतीय आईटी सेक्टर का आउटलुक मजबूत बना रहेगा।

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के नतीजे 11 अप्रैल को जारी करेगी। वहीं Infosys अपने नतीजे 12 अप्रैल को जारी करेगी। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनियां क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन AI/ML,ब्लॉकचेन जैसी नई टेक्नोलॉजी पर निवेश कर रही है। इससे आनेवाली तिमाही में आईटी कंपनियों की डिमांड में और बढ़त होती नजर आ सकती है।मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है की TCS, Infosys, और Wipro की कॉस्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 3.0-3.5 फीसदी के बीच रह सकती है। वहीं एचसीएल टेक की रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 2 फीसदी की ग्रोथ के साथ सबसे कमजोर रह सकती है।

APRIL 07, 20222:56 PM IST

ADANI POWER। मुंद्रा प्लांट के लिए पावर पर्चेज डील किया है। गुजरात सरकार के साथ पावर पर्चेज डील किया है। इस बीच PFIZER ने कर्मचारियों के लिए VRS का एलान किया है। फील्ड स्टाफ के लिए VRS का एलान किया है।

APRIL 07, 20222:44 PM IST

Share market Live Update- मैनुफैक्चरिंग, एक्पोर्ट और रोज़गार बढ़ाने को लेकर अधिकारी टाईम बाउंड तरीके से काम करें। विजन 2047 को लेकर मोदी सरकार ने कमर कसी है। कैबिनेट सेकेरेट्री राजीव गौबा ने सभी मंत्रालयों के सचिवों को चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री मोदी के 16 सूत्रीय निर्देश जारी किया है और कहा अधिकारी अपने मौजूदा काम काज के तौर तरीकों में बदलाव लाएं ।

APRIL 07, 20222:27 PM IST

Russia Default Risk : रूस के अगले पांच साल में अपने कर्ज का डिफॉल्ट यानी चूकने की आशंकाएं अब 90 फीसदी हो गई हैं। दरअसल, यूएस ट्रेजरी (US Treasury) ने कहा है कि मॉस्को अब अमेरिकी बैंकों के खातों का इस्तेमाल करके सॉवरेन बॉन्ड पेमेंट्स (sovereign bond payments) नहीं कर सकेगा। इससे रूस के डिफॉल्ट करने की आशंकाएं ज्यादा बढ़ गई हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, डिफॉल्ट के लिए होने वाले बीमे के मूल्य पर आधारित पांच साल का रिस्क खासा बढ़ गया है। यह सोमवार को 77.7 फीसदी से बढ़कर 87.7 फीसदी हो गया। ब्लूमबर्ग ने इंटरनेशनल एक्सचेंज के क्रेडिट मार्केट एनालिसिस (Credit Market Analysis) से मिले डाटा के हवाले से यह बात कही है।

APRIL 07, 20222:22 PM IST

मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय

मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार में जो उथल-पुथल दिखाई दे रही है उसके पीछे की प्रमुख वजहों में से एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में आई हुई मुनाफावसूली है। इसकी वजह से इंडेक्स में थोड़ा सोच-समझकर ट्रेड लेने की सलाह होगी।

APRIL 07, 20221:56 PM IST
Share Market Live Update- बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 380 प्वाइंट फिसला है। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 110 प्वाइंट फिसला है। वहीं निफ्टी बैंक ऊपर से करीब 450 प्वाइंट फिसला है।
APRIL 07, 20221:51 PM IST

Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग से एक दिन पहले शेयर 7% भागे

रुचि सोया के शेयरों में आज 6.85% की तेजी आई है। कंपनी के FPO की लिस्टिंग शुक्रवार 8 अप्रैल को होने वाली है। उससे पहले शेयर 7% की तेजी के साथ 804.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। Ruchi Soya का 4300 करोड़ रुपए का FPO 24 मार्च को खुला और 28 मार्च को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू प्राइस 650 रुपए तय हुआ है। हालांकि 28 मार्च को इश्यू बंद होने के कुछ घंटों बाद ही सेबी ने निवेशकों को इश्यू से निकलने के लिए 30 अप्रैल तक का वक्त दिया। इसके बाद करीब 97 लाख बोलियां वापस ले ली गई थीं। कंपनी अपने एंकर इनवेस्टर्स को 1.98 करोड़ शेयर जारी करके पहले ही 1290 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।

APRIL 07, 20221:41 PM IST

DCB Bank के शेयर 6% भागे, आरबीआई ने एमडी और सीईओ के पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

DCB Bank के शेयरों में आज यानी 7 अप्रैल के कारोबार में इंट्राडे में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बैंक को आरबीआई से अपने एमडी और सीईओ की पुनर्नियुक्ति की मंजूरी मिल गई हैं। बैंक ने इस बारे में जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि DCB Bank को मूरली एम नटराजन को बैंक के एमडी और सीईओ के पद पर पुनर्नियुक्त करने के लिए मंजूरी मिल गई है। यानी मूरली एम नटराजन 29 अप्रैल 2022 से 28 अप्रैल 2024 तक के लिए फिर से एक बार बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त हुए है। यह पुनर्नियुक्ति आगामी AGM में शेयरधारकों के मंजूरी के अधीन है। बैंक ने दिल्ली एनसीआर रीजन में अभी हाल ही में अपने 21वें ब्रांच में स्थापना की है। बता दें कि पूरे देश भर में बैंक के करीब 400 ब्रांच है।

APRIL 07, 20221:08 PM IST

कमजोर बाजार में रॉकेट की स्पीड से उड़ा ये शुगर शेयर, जानिए क्या है इसकी वजह

Renuka Sugar का शेयर पिछले 2 दिनों से रॉकेट की तरह भाग रहा है। आज यह शेयर 2.50 रुपये की बढ़त के साथ खुला था और इंट्राडे में इसने 49.15 रुपये का हाई लगाया। उसके बाद 49.50 रुपये पर अपर सर्किट पर लॉक हो गया। 2 दिनों में आई जोरदार तेजी के दम पर इस शुगर स्टॉक ने अपने शेयर धारकों को 1 हफ्त में 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि Renuka Sugar के शेयर में आई इस तेजी की वजह वह खबर है जिसके मुताबिक अदानी ग्रुप नियर फ्यूचर में इस शुगर कंपनी का अधिग्रहण कर सकती है। शुगर सेक्टर पहले से ही सरकार की शुगर ब्लेंडिंग पॉलिसी के दम पर तेजी में है ऐसे में इस खबर ने Renuka Sugar के स्टॉक में तेजी के लिए सोने पर सुहागे का काम किया है। हालांकि बाजार जानकारों का कहना है कि Renuka Sugar के शेयरों में आई यह बढ़ोतरी पूरी तरह से अटकलों पर आधारित है । इस संदर्भ में दोनों कंपनियों ने अपनी तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

APRIL 07, 202212:45 PM IST

कृषि आय पर टैक्स छूट क्लेम करने वालों पर संसदीय समिति सख्त

कृषि आय के नाम पर भारी भरकम टैक्स छूट हासिल करने वालों पर गाज गिर सकती है। संसद की एक समिति ने स्क्रूटिनी में ढिलाई बरतने और बिना दस्तावेज़ों के टैक्स छूट जारी करने पर इनकम टैक्स विभाग की तगड़ी खिंचाई की है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति ने आशंका जताई है कि अधूरे दस्तावेजों के आधार पर Exemption देने से से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हो सकती है इसलिए विभाग हाई वैल्यू एग्रीकल्चरल इनकम शो करने वालों की तीन कैटेगरी बनाकर सख्त स्क्रूटिनी करे।

APRIL 07, 202212:39 PM IST

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में फिर मामूली तेजी नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,600 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,578 रुपये पर बंद हुआ और आज ये 51630 रुपये पर खुला। 24 कैरेट सोने का भाव 51,630 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,578 रुपये पर खुला। आज दाम में 52 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51423 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,293 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,723 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30204 रुपये रहा।

APRIL 07, 202212:29 PM IST

Paytm के शेयर 1 हफ्ते में 20% से ज्यादा भागे, जानिए एनालिस्ट की क्या है राय

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि हालिया कंसोलिडेशन फेज के बाद पेटीएम का शेयर तेजी का मूड में नजर आ रहा है । इस स्टॉक ने बुधवार को क्लोजिंग बेसिस पर 620 रुपये पर ब्रेकआउट दिया है। इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है। इसके लिए पहला सपोर्ट 575 रुपये पर है जबकि पहला रजिस्टेंस 720 पर है। उसके बाद 750 रुपये पर दूसरा रजिस्टेंस नजर आ रहा है। उम्मीद है कि यह स्टॉक 610 रुपये से 750 रुपये के दायरे में घूमता नजर आएगा। इस दायरे के ऊपरी या निचले किसी भी छोर पर आने वाला ब्रेकआउट इसकी दिशा निर्धारित करेगा।

Hem Securities के आस्था जैन का कहना है कि निवेशकों को इस स्टॉक में कोई निवेश निर्णय लेने से पहले चौथी तिमाही के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुधवार को आई कंपनी की मैनेजमेंट की कमेंट्री के बाद शॉर्ट टर्म के लिए इस स्टॉक को लेकर सेंटीमेंट में सुधार आया है। लेकिन पोजिशनल निवेशको को सलाह होगी कि वह चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ही इस स्टॉक पर अपना कोई निवेश निर्णय लें क्योंकि केवल तिमाही नतीजों से ही कंपनी की वास्तविक वित्तीय स्थिति का अंदाजा लगेगा। इससे यह भी अंदाजा लगाया जाएगा कि क्या पेटीएम के मैनेजमेंट के बड़े -बड़े दावे में कोई दम है या नहीं।

APRIL 07, 202212:03 PM IST

Uma Exports के IPO की 17% प्रीमियम पर दमदार लिस्टिंग

एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स और कमोडिटीज की ट्रेडर कंपनी उमा एक्सपोर्ट्स का शेयर IPO प्राइस के अपर एंड से 17.65 फीसदी ऊपर 80 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका अपर बैंड 68 रुपये प्रति शेयर था। इसके साथ ही उमा एक्सपोर्ट्स की मार्केट कैप बढ़कर 276.56 करोड़ रुपये हो गई। बीएसई (BSE) पर कंपनी के 3.77 करोड़ रुपये के कुल 4.69 लाख शेयरों में सौदे हुए। एनएसई (NSE) पर, IPO इश्यू प्राइस की तुलना में स्टॉक 11.76 फीसदी बढ़कर 76 रुपये पर लिस्ट हुआ। एनएसई पर 7.79 करोड़ रुपये के 9.73 लाख शेयरों में सौदे हुए।

APRIL 07, 202211:41 AM IST

BANDHAN BANK। JEFFERIES ने BANDHAN BANK पर राय व्यक्त करते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 380 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक के पास पर्याप्त लिक्विडिटी है। इसके अलावा ये इंश्योरेंस में भी निवेश कर सकती है। वहीं IDFC MF डील पूरे होने में 6 महीने लग सकते हैं।

APRIL 07, 202211:24 AM IST

Yes Bank के शेयरों में 10% की तेजी आई लेकिन बरकरार नहीं रह पाई


Yes Bank के लिए गुरुवार की शुरुआत अच्छी रही। BSE पर Yes Bank के शेयरों में 10% की तेजी आई और ये 52 हफ्तों के हाई लेवल पर पहुंच गए थे। हालांकि बाद में यह तेजी खत्म होती रही। सुबह 10.40 पर Yes Bank के शेयर 2.72% ऊपर 15.10 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। Yes Bank के शेयरों में आई इस तेजी की वजह रही रेटिंग में सुधार। रेटिंग एजेंसी CARE ने बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स, टीयर 2 बॉन्ड्स सहित दूसरे सभी डेट इंस्ट्रूमेंट की रेटिंग अपग्रेड कर दी।

रेटिंग एजेंसी ने CARE ने बताया कि पिछले कुछ समय से Yes Bank के बिजनेस में लगातार सुधार नजर आया है। इस दौरान बैंक का एडवांस और डिपॉजिट बढ़ा है। साथ ही CASA डिपॉजिट में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली है। फिस्कल ईयर 2022 के शुरुआती 9 महीनों में कंपनी की प्रॉफिटबिलिटी बेहतर हुई है। कोरोनावायरस संक्रमण का संकट होने के बावजूद Yes Bank ने इस दौरान अच्छा कारोबार किया है।

APRIL 07, 202211:05 AM IST

RIL। MORGAN STANLEY ने RIL पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2926 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये शेयर उनके टॉप पिक में शामिल है। वहीं अच्छे अर्निग साइकल से शेयर में जोश देखने को मिल रहा है। कंपनी की मल्टी ईयर अर्निंग और एनएवी अपग्रेड साइकल अच्छा नजर आ रहा है। हालांकि पिछली तिमाही के लिए आने वाली अर्निंग रिपोर्ट निराशाजनक हो सकती है।

APRIL 07, 202210:50 AM IST

Tata Motors पर ब्रोकरेज की राय

MS ने Tata Motors पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 561 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया गया है। वहीं ICE की तुलना में EV में ज्यादा मार्केट शेयर संभव है। CLSA की Tata Motors पर बिकवाली की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इस शेयर पर 392 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। कंपनी का 10 नए मॉडल पर काम जारी है। वहीं पैसेंजर EV में कंपनी मार्केट लीडर है। जबकि स्पेस में कंपिटीशन की कमी है।

APRIL 07, 202210:44 AM IST

Federal Bank पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

फेडरल बैंक का शेयर पिछले 1 महीने की ज्यादा की अवधि से अपट्रेड में नजर आ रहा है। जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में 102 रुपये के आसपास फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। यह स्टॉक काफी अच्छे भाव पर मिल रहा है। आगे आनेवाले कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक के तेजडियों के फेवरेट स्टॉक के रुप में उभरने की उम्मीद है।

Equity99 के राहुल शर्मा का कहना है कि फेडरल बैंक का कैपिटल एडिकेसी रेशियों (capital adequacy ratio) 14.31 फीसदी है और इसका नेट एनपीए 0.60 के निम्न स्तर पर है। कंपनी सिर्फ 11 के PE multiple पर कारोबार कर रही है जबकि इंडस्ट्री का PE multiple 18.1 है। बैंक के 20,878 करोड़ रुपये के कैपिटल मार्केट को ध्यान में रखकर देखें तो यह काफी अंडरवैल्यूड है। बैंक में DII की होल्डिंग 41.66 फीसदी और FII की होल्डिंग 25.23 फीसदी है।

उन्होंने आगे कहा कि फेडरल बैंक का शेयर इस समय अपट्रेड में नजर आ रहा है। क्योंकि यह अपने सभी अहम EMA(200, 100, 50) के ऊपर ट्रेड कर रहा है और इसका वेटेंड मूविग एवरेज भी 89 दिनों का है। स्टॉक का MACD जीरो के ऊपर है। इसके साथ ही RSI भी मजबूत दिखा रहा है।

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि फेडरल बैंक फ्रेश ब्रेकआउट के कगार पर है। इसके लिए 102 रुपये के स्तर पर पहली बाधा नजर आ रही है। जैसे ही यह स्टॉक इस लेवल के आसपास क्लोजिंग बेसिस पर ब्रेकआउट देगा वैसे ही इसमें और तेजी आती दिखेगी और यह 110-115 रुपये की तरफ जाता नजर आएगा। इस ब्रेकआउट के बाद इस स्टॉक के लिए पहला सपोर्ट 95 रुपये से घसकर 98 रुपये पर आ जाएगा। जबकि इसका इमीडिएट हरडल 115 रुपये की तरफ खिसक जाएगा।

APRIL 07, 202210:17 AM IST

Titan शेयर पर क्या है प्रभुदास लीलाधर की राय

प्रभुदास लीलाधर का कहना है कि टाइटन (Titan) लॉन्ग टर्म ग्रोथ के नजरिए से काफी अच्छी स्थिति में नजर आ रहा है। आगे कंपनी को होल मार्किंग, ओमीनी चैनल स्ट्रैटजी और नए ग्रोथ ड्राइवरों जैसे कैरेटलेन, टाइटन आई+, तनीरा जैसे सेगमेंटों से अच्छा फायदा होता नजर आएगा। इसके अलावा टाइटन कंपनी हैंडफोन, वायरलेंस ईयर फोन जैसे कारोबार में भी कदम रख रही है। लंबी अवधि में इसका अच्छा फायदा होता नजर आएगा। Prabhudas Lilladher ने टाइटन की Buy रेटिंग करते हुए इसके लिए 2,754 रुपये क टारगेट दिया है। प्रभुदास लीलाधर का कहना है कि चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में डायमंड कारोबार में इनवेट्री गेन के चलते कंपनी के ज्वेलरी कारोबार की मार्जिन मजबूत रह सकती है। इसी तरह दूसरे ब्रोकरेज हाउस भी इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे है। जेफरीज का कहना है कि टाइटन एक लंबी ग्रोथ स्टोरी है लेकिन अभी इसका वैल्यूएशन महंगा नजर आ रहा है। ऐसे में हम इस स्टॉक को Hold रेटिंग देते हुए इसके लिए 2,600 रुपये का लक्ष्य देते है।

APRIL 07, 202210:00 AM IST

BONANZA PORTFOLIO के रोहन पाटिल की आज की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Aditya Birla Fashion & Retail: Buy | LTP: Rs 315.55 |आदित्य बिरला फैशंस में 301 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 338 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 7 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Ambuja Cements: Buy | LTP: Rs 320.70 |अंबुजा सीमेंट में 307 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 345 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 7.5 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

SAIL: Buy | LTP: Rs 110.50 |सेल में 104.40 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 121 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 9.5 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

APRIL 07, 20229:42 AM IST

Titan पर ब्रोकरेज हाउस की राय

MS ने Titan पर राय व्यक्त करते हुए इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके लिए 2700 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का चौथी तिमाही का ट्रेंड मिलाजुला रहा है। कंपनी के ज्वेलरी कारोबार में कमी देखने को मिली है। हालांकि नेटवर्क विस्तार को लेकर कंपनी का मैनेजमेंट उत्साहित नजर आ रहा है। इसके साथ ही मैनेजमेंट को पहली तिमाही में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है।

CLSA ने Titan पर राय व्यक्त करते हुए इस शेयर पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इसका लक्ष्य 2540 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट के मुताबिक डिमांड का ट्रेंड मजबूत है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में आय में 3% की कमी देखने को मिली है। वहीं EBITDA Margin 13.2% रहने की उम्मीद है। सालाना आधार पर अर्निंग ग्रोथ 15 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। मैनेजमेंट को उम्मीद है डिमांड में आगे मजबूती देखने को मिलेगी।

APRIL 07, 20229:33 AM IST

फोकस में GODREJ CONSUMER

चौथी तिमाही में करीब डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ संभव है। पर्सनल केयर में दाम बढ़ाने का असर दिखा है। होम केयर कारोबार में सुस्ती आई है। कोविड की वजह से इंडोनेशियाई कारोबार में गिरावट आई है। FY23 में डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ की उम्मीद है।

APRIL 07, 20229:21 AM IST

Market open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। 09:02 बजे सेंसेक्स 300.57 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 59,309.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 74.45 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,733.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

APRIL 07, 20229:08 AM IST

Market at pre-open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। 09:02 बजे सेंसेक्स 111.90 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 59498.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 87.70 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 17720.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

APRIL 07, 20229:05 AM IST

कॉल ऑप्शन डेटा

18000 की स्ट्राइक पर 21.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 19,000 पर सबसे ज्यादा 19.49 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18,500 की स्ट्राइक पर 15.30 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।17,900 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,800 पर भी 1.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।17,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18,800 और फिर 17,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17,500 की स्ट्राइक पर 28.90 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17,000 पर सबसे ज्यादा 18.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16,500 की स्ट्राइक पर 17.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।17500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 4.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17,600 पर भी 3.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17,900 पर 3.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं। 18,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18,100 और फिर 17,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

APRIL 07, 20228:39 AM IST

FII और DII आंकड़े

6 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,279.97 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 622.92 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

APRIL 07, 20228:32 AM IST

बंधन बैंक खरीदेगा IDFC का MF कारोबार


IDFC के म्यूचुअल फंड बिजनेस का बंधन ग्रुप की अगुआई वाला एक कंसोर्शियम 4,500 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगा। कंसोर्शियम ने IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (IDFC AMC) और IDFC AMC ट्रस्टी कंपनी का अधिग्रहण करने के लिए IDFC लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। अधिग्रहण को पूरा होने से पहले कई नियामकीय शर्तों से गुजरना होगा।

अधिग्रहण करने वाले कंसोर्शियम में बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड (BFHL) के अलावा सिंगापुर की जीआईसी (GIC) और भारतीय पीई फर्म क्रिसकैपिटल (CC) शामिल हैं। मनीकंट्रोल से इससे पहले दिन में एक रिपोर्ट में बताया था कि IDFC के म्यूचुअल फंड बिजनेस को खरीदने की रेस में बंधन ग्रुप की अगुआई वाला कंसोर्शियम विजेता बनकर उभर सकता है।

APRIL 07, 20228:27 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

7 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

APRIL 07, 20228:22 AM IST

टाइटन Q4 अपडेट- ज्वेलरी रेवेन्यू में 4% की कमी

चौथी तिमाही में TITAN के ज्वेलरी बिजनेस रेवेन्यू में 4 परसेंट की कमी आई है। कोविड संकट और गोल्ड की ऊंची कीमतों का असर दिखा है। वही, GODREJ CONSUMER के अपडेट के मुताबिक Q4 में डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ संभव है।

APRIL 07, 20228:21 AM IST

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार का इंट्राडे ट्रेंड इस समय कमजोर नजर आ रहा है। अब निफ्टी के 17,900 के ऊपर जाने पर ही नई तेजी की संभावना बनती है । ट्रेडर्स के लिए 17,900 का स्तर इमीडिएट हर्डल है। अगर निफ्टी इसके नीचे आता है तो फिर यह हमें 17,700-17,650 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17,900 का तोड़कर ऊपर की तरफ जाता है तो इसमें और बढ़त देखने को मिल सकती है। निफ्टी के लिए 17,650 और 17,700 के बीच सपोर्ट नजर आ रहा है। ऐसे में कॉन्ट्रा ट्रेडर्स 17,650 के करीब 17620 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजिशन ले सकते हैं।

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी को आज लाल निशान में बंद होने के पहले पिछले लो के करीब रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। डेली चार्ट पर निफ्टी राइजिंग चैनल के बीच मूव करता नजर आ रहा है और यह इस चैनल के निचले बैंड की तरफ लुढ़क गया है। आगे वर्तमान लेवलों से हमें एक तत्काल रिकवरी की उम्मीद है। हालांकि अगर निफ्टी राइजिंग चैनल के लोअर बैंड के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहता है तो इसमें और बिकवाली आ सकती है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17,750 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर यह सपोर्ट टूट जाता है तो निफ्टी हमें शॉर्ट टर्म में 17,450 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

APRIL 07, 20228:20 AM IST

कल कैसी रही बाजार की चाल

6 अप्रैल के कारोबार में भी बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा। सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कल को कारोबार में कमजोर ग्लोबल संकेतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हॉकिस कमेंटरी और एफआईआई की बिकवाली का असर देखने को मिला। प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, चुनिंदा ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स कल 566 अंक गिरकर 59,610 के स्तर पर बंद हुआ था तो Nifty 150 अंकों की गिरावट के साथ 17,808 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बियरिश कैंडल बनाया था।

APRIL 07, 20228:19 AM IST

वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत कमजोर

वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। एशिया पर दबाव बना हुआ है। SGX NIFTY करीब 100 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। फेड मिनट्स में सख्त मॉनेटरी पॉलिसी के संकेत से अमेरिकी बाजारो में भी गिरावट देखने को मिली है। NASDAQ कल 2 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ था। आज DOW FUTURES पर चौथाई फीसदी का दबाव है।

APRIL 07, 20228:19 AM IST

Share Market Live Update- सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।