PAN: ज्यादातर लोग पैन कार्ड फ्रॉड के शिकार हुए हैं और इसमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं। मशहूर हस्तियों सहित कई लोगों ने फिनटेक ऐप के माध्यम से पर्सनल लोन लेने के लिए अपने पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल होने की शिकायत की है। अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में ट्वीट किया था कि उनका CIBIL स्कोर प्रभावित हुआ है क्योंकि किसी ने उनकी जानकारी के बिना उनके पैन नंबर का उपयोग करके 2500 रुपये का लोन लिया। इससे पहले एक अन्य अभिनेत्री सनी लियोन ने भी इसी तरह की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। क्या आप जानना चाहते हैंं कि किसी ने आपके पैन का गलत इस्तेमाल किया है? आप इस तरीके से जान सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का गलत उपयोग तो नहीं हुआ..
