EPFO: रिटायरमेंट के बाद लोगों को फाइनेंशियल सक्योरिटी देने का काम पीएफ अकाउंट करता है। ये सरकार की तरफ से भारत में चलाई जा रही सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा पहलों में से एक है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत में कर्मचारियों के पीएफ के मैनेजमेंट का काम करता है। ईपीएफओ इंडस्ट्री और दफ्तरों में काम कर रहेकर्मचारियों के लिए तीन योजनाएं चला रही है। ईपीएफ योजना 1952, पेंशन योजना 1995 (EPS) और बीमा योजना 1976 (EDLI) सरकार की तीन योजनाएं हैं जो पीएफ और पेंशन कवरेज के तहत कर्मचारियों को कवर करती हैं। अभी ईपीएफ ब्याज दर 8.15% है। ये जरूरी है कि नौकरीपेशा लोग लगातार अपने पीएफ खाते की जांच करते रहे कि उसमें कितना बैलेंस है।
पीएफ बैलेंस की नियमित जांच करना क्यों जरूरी है?
पीएफ बैलेंस की बार-बार जांच करने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि जमा राशि या खाते से संबंधित किसी अन्य जानकारी मे कोई भी गड़बड़ नहीं है। पीएफ बैलेंस कर्मचारी की सेविंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पर नियमित जांच रखने से आपको अपनी सेविंग का ट्रैक रखने में मदद मलेगी। अब सरकार भी कई सरकारी योजनाओं की सर्विस का फायदा ऑनलाइन दे रही है। ऐसी ही सुविधा सरकार आपके पीए खाते के लिए भी दे रह है। अब आप बिना इंटरनेट की मदद के भी अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं।
आप 4 तरीकों से जान सकते हैं बैलेंस
कुल मिलाकर चार आसान तरीके से आप अपना पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी अपना बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपक पीएफ ऑफिस जानें की जरूरत नहीं है।
घर बैठे पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
1. मिस्ड कॉल के जरिए आप चेक कर सकते हैं बैलेंस
अपने रजिस्टर मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। घंटी बजने के बाद फोन अपने आप कट जाएगा और उसके तुरंत बाद आपको अपने ईपीएफ खाते के डेटा के बारे में जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें आपके ईपीएफ खाते के बैलेंस की जानकारी होगी।
2. SMS के जरिए जान सकते हैं अपना बैलेंस
अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से अपना ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं। अपना पीएफ बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के लिए ईपीएफओ को एक एसएमएस भेजना होगा। 7738299899 पर एक SMS भेजकर, आप अपना UAN और अपने बैंक खाता संख्या के अंतिम चार अंक देकर बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपका मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर होना चाहिए।
3. ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर चेक करें बैलेंस
आप ईपीएफओ की साइट पर जाकर पासबुक चेक कर सकते हैं। इसक लिए EPFO की वेबसाइट पर UAN नंबर से लॉगइन करना होगा। UAN 12 नंबर की एक संख्या होती है जो सभी ईपीएफओ सदस्यों को दी जाती है। ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर UAN के जरिये लॉगइन करना होगा। वहां मेंबर पासबुक पर क्लिक करना होगा। यहां आप अपनी पासबुक देख सकते हैं।
आप उमंग प्लेटफॉर्म पर ईपीएफओ ऐप का इस्तेमाल करके भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप को गूगल प्ले, ऐप स्टोर और विंडोज स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।