PF Interest: इस दिन करोड़ों लोगों के खाते में आएंगे पैसे, ऐसे चेक करें स्टेटस, बस जल्दी से कर लें यह काम

EPFO: ईपीएफओ ग्राहक अपने पीएफ के ब्याज का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। साल 2022 खत्म हो गया है और नया साल शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक पीएफ पर ब्याज का पैसा नहीं आया है। अगर मीडिया में आ रही खबरों को माने तो सरकार जनवरी के अंत तक पीएफ पर ब्याज का पैसा (PF Interest) ट्रांसफर कर सकती है। यदि आप भी इस ब्याज का इंतजार कर रहे हैं तो बस आपको जल्दी से यह काम करना है

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 6:54 PM
सरकार जनवरी के अंत तक कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज देगी।

EPFO: ईपीएफओ ग्राहक अपने पीएफ के ब्याज का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। साल 2022 खत्म हो गया है और नया साल शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक पीएफ पर ब्याज का पैसा नहीं आया है। अगर मीडिया में आ रही खबरों को माने तो सरकार जनवरी के अंत तक पीएफ पर ब्याज का पैसा (PF Interest) ट्रांसफर कर सकती है। यदि आप भी इस ब्याज का इंतजार कर रहे हैं तो बस आपको जल्दी से यह काम करना है। ताकि, आप भी अपना मौजूदा बैलेंस जान सकें। जब आपके खाते में पीएफ का ब्याज ट्रांसफर हो तो आप जान सकें कि 8.1 फीसदी की दर से आपको कितना ब्याज मिला है।

सरकार जनवरी के अंत में इतना देगी ब्याज

सरकार जनवरी के अंत तक कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज देगी। अभी EPF पर मिलने वाला ब्याज बैंक एफडी पर मिल रहे ब्याज के लगभग बराबर है। आप इन चार तरीकों से अपना आज का पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। जब ब्याज ट्रांसफर हो जाएगा तो आपको पता चल जाएगा कि कितना ब्याज आपको मिला है।


मिस्ड कॉल के जरिए जानें पीएफ का बैलेंस

EPFO ने आप कैसे एक मिस्ड कॉल के जरिये बैलेंस जान सकते हैं। यूएएन पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देकर अपना बैलेंस पता लगा सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद EPFO संदेश के जरिए पीएफ की जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आपका बैंक अकाउंट नंबर, पैन और आधार यूएएन से लिंक होना जरूरी ही।

SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस

EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा। मैसेज लिखकर भेजने पर आपके पास EPFO की तरफ से बैलेंस का मैसेज आ जाएगा।

पासबुक के जरिए

ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल पर अपने UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें आप पीएफ बैलेंस देख सकते हैं।

उमंग ऐप के जरिए जान सकते हैं बैलेंस

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी अपना EPF बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐप खोलकर EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर जाएं। यहां आपके फोन पर OTP आएगा, वो डालें उसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं।

MC Interview: निफ्टी में 17500 का लेवल पड़ सकता है खतरे में, लेकिन बैंक निफ्टी का 40000 के नीचे जाना मुश्किल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।