प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantra Jan Dhan Yojana -PMJDY) की शुरुआत अगस्त 2014 में हुई थी। इसका मकसद कम आय वाले लोगों को फाइनेंशियली सहायता करके उनको भी फाइनेंशियली मजबूत बनाना है। PMJDY के पीछे यह विचार था कि बैंकिंग, सेविंग, डिपॉजिट, क्रेडिट, इंश्योरेंस और पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं के लिए योजना को देश के कई हिस्सों में सुविधाजनक मुहैया कराया जाए। 

जिन लोगों के पास कोई अन्य बैंक अकाउंट नहीं हैं वो इस योजना के तहत बैंक में अपना अकाउंट जीरो बैलेंस में खुलवा सकते हैं। इसमें 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। PMJDY अकाउंट होल्डर्स को रुपे कार्ड मुहैया कराया जाता है। इसमें 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए जन धन अकाउंट में 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। 

प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (DBT), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana -PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana -PMSBY), अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana -APY), और माइक्रो डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी बैंक (Micro Units Development & Refinance Agency Bank -MUDRA) योजनाएं मौजूद हैं।

पीएम जन धन अकाउंट खुलवाने के लिए 10 साल से अधिक उम्र के नाबालिग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। एक परिवार में एक ही लोग इसमें अकाउंट खुलवा सकते हैं। वो भी परिवार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। अगर आप न्यूनत बैलेंस बनाए रखते हैं तो आपको 10,000 रुपये की ओवर ड्रॉफ्ट सुविधा मिलती है। यानी अपने अकाउंट से अतिरिक्त 10,000 रुपये निकाल सकते हैं।

जानिए जन धन अकाउंट में कैसे चेक करें बैलेंस

जनधन अकाउंट में आप 3 तरीके से बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसमें आप मिस्ड कॉल के जरिए और दूसरा तरीका PFMS पोर्टल के जरिए चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक में जाकर अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन PFMS portal के जरिए

सबसे पहले आपको PFMS Portal के लिंक https://pfms.nic.in/NewDefaultHome.aspx# पर क्लिक करें। अब आपको Know your Payment पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना अकाउंट नंबर एंटर करना है। यहां आपको 2 बार अकाउंट नंबर डालना है। इसके बाद कैप्चा कोड भरना है। इसके बाद आपका बैलेंस आपके सामने आ जाएगा।

मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे करें चेक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने अकाउंट होल्डर्स के लिए यह सुविधा शुरू की है। कोई भी जनधन अकाउंट होल्डर्स 18004253800 या फिर 1800112211 पर कॉल करके अपना बैलेंस जान सकते हैं। अकाउंट होल्डर्स को अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से इन नंबरों पर कॉल करना होगा।

इसके अलावा, अकाउंट होल्डर्स अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9223766666 पर कॉल करके भी यह जानकारी ले सकते हैं। अलग-अलग बैंकों के लिए यह नंबर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए आप अपने पासबुक पर अकाउंट में पड़ी राशि पता लगाने का नंबर देख सकते हैं।

और तीसरे के ल‍िए आपको बैंक जाकर बैलेंस चेक कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।