Airtel India ग्राहकों को सिर्फ 1500 रुपये में अपने सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने की सुविधा दे रहा है। स्मार्ट टीवी घरों में मनोरंजन की बेसिक जरूरत बन गए हैं। OTT पर मिलने वाला कटेंट पर्सनल तौर पर मोबाइल यूजर्स की तरफ से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, ऐसे भी परिवार हैं जो एक साथ बैठकर टीवी देखते हैं। एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स आपके पुराने टीवी को तुरंत स्मार्ट टीवी में बदल सकता है। एक्सस्ट्रीम बॉक्स के साथ आप सीधे अपने पुराने टीवी पर OTT का कंटेंट देख पाएंगे।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स सिर्फ 1500 रुपये में
Airtel Xstream Box अभी सिर्फ 1500 रुपये में मिल रहा है। इसकी बेसिक MRP 2,650 रुपये बताई गई है। हालांकि, अभी आप इसे सिर्फ 1500 रुपये में ले सकते हैं। आप इसे एयरटेल ब्लैक के तहत अन्य एयरटेल सर्विस के साथ भी जोड़ सकते हैं। Airtel Xstream Box एक सेट-टॉप बॉक्स (STB) है जो आपको SonyLIV, Amazon Prime, Eros Now, Disney+ Hotstar और अन्य जैसे कई प्रमुख OTT प्लेटफार्मों से कंटेंट को स्ट्रीम करने में सक्षम बनाता है।
एक्सस्ट्रीम बॉक्स की खासियत
एक्सट्रीम बॉक्स में 5000+ ऐप, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, 500+ टीवी चैनल, गूगल असिस्टेंट के साथ सर्च, और एंड्रॉइड टीवी 9 आदि सर्विस मिलती है। STB 4K रिज़ॉल्यूशन में कंटेंट देता है। आप एयरटेल से नया एक्सस्ट्रीम बॉक्स सीधे कंपनी की वेबसाइट से या कंपनी के नजदीकी रिटेल स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं।
STB के साथ पेश दिया जाने वाला रिमोट कई OTT प्लेटफॉर्म की हॉटकी के साथ आता है, जो आपको बिना किसी समस्या के उन प्लेटफॉर्म पर नेविगेट करने में मदद करता है। इसमें एक बटन के साथ ही आप सारे ओटीटी कंटेंट को एक्सेस कर सकते हैं। इसे Tata Play में Tata Play Binge+ कहा जाता है। टाटा प्ले बिंज एयरटेल के एक्सट्रीम बॉक्स की तरह काम करता है।