EPF में कंट्रीब्यूशन करने वाले सभी कर्मचारियों का 12 अंकों का एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account number -UAN) होता है। इसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee Provident Fund Organisation -EPFO) द्वारा दिया जाता है और भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment of the Government of India) द्वारा इसे प्रमाणित (authenticate) किया जाता है। एक कर्मचारी का UAN कभी नहीं बदलता है। भले ही उसने कितनी भी नौकरियां चेंज की हो। जॉब चेंज होने पर EPFO कर्मचारियों को एक नया अकाउंट यानी ID मुहैया कराता है। यह नया अकाउंट या ID, UAN से लिंक होता है। आप UAN के साथ नई कंपनी में नई ID के अपील कर सकते हैं। जब आपकी ID जेनरेट हो जाएगी तो इसे कर्मचारी के UAN से जोड़ दिया जाता है। लिहाजा जितनी भी कंपनियां चेंज करता है, उसका UAN एक ही होता है। उसकी कई ID हो सकती हैं।
 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation - EPFO) ने ऑनलाइन UAN जेनरेट की सुविधा मुहैया कराई है। जिसे कर्मचारी अपने आधार कार्ड के जरिए खुद बना सकते हैं। इस सुविधा का लाभ वही लोग उठा सकते हैं। जिनका आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। इसका कारण ये है कि इसमें one-time password (OTP) भेजा जाता है। OTP मिलने के बाद सिस्टम में आपकी पर्सनल जानकारी जैसे डेट ऑफ बर्थ, नाम जैसी तमाम जानकारी मिल जाएगी। जो कि आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। जब आपके सभी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन हो जाएगा तो आपका UAN जेनरेट हो जाएगा। इसके बाद आपकी नई कंपनी को सौंप दिया जाएगा।

आधार के जरिए कैसे बनाएं UAN

- सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद लॉगइन स्क्रीन पर Online Aadhaar Verified UAN Allotment में क्लिक करना होगा।

- अब आपको आधार नंबर एंटर करना है और Generate OTP पर क्लिक करना है। आधार नंबर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में OTP आएगा। OTP दर्ज करें और उसे स्वीकार करें।

- इसके बाद कैप्चा भरें और Register icon पर क्लिक करें। इसके बाद आपका UAN बन जाएगा।

कैसे चेक करें आपका UAN आधार से लिंक है या नहीं

यह जानने के लिये कि आपका आधार UAN से लिंक हुआ है या नहीं आपको https://iwu.epfindia.gov.in/eKYC/ पर क्लिक करना है। फिर Track E-KYC पर क्लिक करना है। फिर आपको सिर्फ अपना UAN डालना है और फिर आपको कंफर्मेशन आएगा कि आपका आधार और UAN लिंक हुआ है या नहीं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।