Google Pay, PhonePe, Paytm UPI आदि के जरिए पेमेंट करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के भी पेमेंट कर सकते हैं। कभी कभी इंटरनेट कनेक्शन या मोबाइल डेटा धीमा होने पर आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के भी आप पेमेंट किस तरीके से कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे पेमेंट
आपको अपने फोन से *99# कोड का इस्तेमाल करना होगा। आप *99# सेवा का उपयोग कर सभी UPI सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए *99# एक आपातकालीन सुविधा है। इसका इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपके पास इंटरनेट सर्विस न हो। इसमें किसी भी UPI सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट करें UPI पेमेंट
1. अपने फोन पर डायल बटन खोलें और टाइप करें *99# और कॉल का बटन दबाएं।
2. पॉप अब मेन्यू में देखेंगे जहां आपको मैसेज आएगा। 1 पर टैप करें और पैसे भेजें।
3. पेमेंट करने वाले व्यक्ति से जानकारी लेकर नंबर टाइप करें और भेजें के विकल्प को चुने।
4. UPI खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें और भेजें पर टैप करें। यहां इस बात का ध्यान रखें की आप सही मोबाइल नंबर टाइप कर रहे हैं।
5 जितना पैसा आप भेजना चाहते हैं उसे लिखें और फिर भेज दें।
6. पॉप अप में पेमेंट के लिए एक कारण लिखें कि आप पैमेंट क्यूं कर रहे हैं जैसे कि किराया, शॉपिंग पेमेंट आदि।