EPFO:  अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य है और अभी तक अपना यूनिर्वसल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट नहीं कर पाएं हैं तो यह काम आप घर बैठे आराम से कर सकते हैं। ईपीएफओ की वेबसाइट पर सात 7 स्टेप्स को फॉलो कर यूएएन नंबर जेनरेट किया जा सकता है।

घर बैठे अपना यूएएन नंबर जेनरेट कर सकते हैं

- सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं

- उसके बाद ‘Our Services’ को सिलेक्ट और For Employees पर क्लिक करें

- इसके बाद यूजर को Member UAN/ Online Services पर क्लिक करें।

- फिर Activate Your UAN (Important Links के नीचे दाईं तरफ यह मौजूद होगा) पर क्लिक करें।

- अब अपनी निजी जानकारी जैसे UAN, नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा और फिर Get Authorization Pin पर क्लिक करें।

- OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। आपको I Agree पर क्लिक करके OTP को एंटर दबा दें।

- अंत में Validate OTP and Activate UAN पर क्लिक करें।

भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी आपको PF अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स मिल जाएंगी। इस ऐप का इस्तेमाल करके भी कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट कर सकते हैं।

यूएएन नंबर के फायदे

- UAN के इस्तेमाल से आप अपने पीएफ खाते पर नजर रख सकते हैं।

- एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट्स होने पर आप UAN का इस्तेमाल करके एक जगह अपने सभी खातों का विवरण देख सकते हैं।

- UAN के जरिए आप अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक ऑनलाइन देख सकते हैं।

- UAN के जरिए आप ऑन लाइन अपने खाते से कुछ पैसा निकाल भी सकते हैं।

- UAN के जरिए आप अपने एक खाते की रकम को दूसरे में ट्रांसफर कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।