रेलवे दे रहा ट्रेन टिकट बुकिंग पर 20% का बंपर छूट, ऐसे बुक करें टिकट और पाएं तगड़ा डिस्काउंट

Discount on Train Ticket: यह ऑफर उन यात्रियों के लिए है जो एक ही बार में दोनों तरफ का टिकट बुक कर रहे हैं। इस स्कीम का लाभ आप रेलवे के नए ऐप 'RailOne' या फिर ऑफलाइन काउंटर से भी उठा सकते हैं

अपडेटेड Aug 31, 2025 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
यह स्कीम उन सभी ट्रेनों पर लागू है जिनकी बुकिंग एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत की जाती है

Indian Railways: अगर आप इस त्योहारी सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। भारतीय रेलवे एक शानदार 'राउंड ट्रिप स्कीम' लेकर आया है, जिसमें एक ही बार में आने और जाने का टिकट बुक करने पर आपको किराए में सीधे 20% की छूट मिलेगी। यह ऑफर उन यात्रियों के लिए है जो एक ही बार में दोनों तरफ का टिकट बुक कर रहे हैं। इस स्कीम का लाभ आप रेलवे के नए ऐप 'RailOne' या फिर ऑफलाइन काउंटर से भी उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस ऑफर की पूरी डिटेल और आप कैसे इसका उठा सकते हैं फायदा।

किन ट्रेनों पर है ऑफर?

यह स्कीम उन सभी ट्रेनों पर लागू है जिनकी बुकिंग एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत की जाती है। इस खास स्कीम के लिए कुछ तारीखें तय की गई हैं:


जाने की यात्रा: आपके जाने की यात्रा 13 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर, 2025 तक के बीच होनी चाहिए।

वापसी की यात्रा: 17 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025 तक।

टिकट बुक करने से पहले इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि, यह छूट तभी मिलेगी जब आने और जाने, दोनों यात्राओं के लिए यात्रियों की संख्या, यात्रा की क्लास और स्टेशन सेम हों।

RailOne ऐप से ऐसे करें बुकिंग

  • रेलवे ने इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है RailOne। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है।
  • ऐप डाउनलोड और लॉग इन करें: ऐप इंस्टॉल करने के बाद mPIN या बायोमेट्रिक से लॉग इन करें।
  • स्कीम चुनें: ऐप में 'Avail Festive Package' सेक्शन में जाकर बुकिंग शुरू करें।
  • जाने का टिकट बुक करें: अपना स्टेशन चुनें और तारीख (13-26 अक्टूबर के बीच) डालकर टिकट बुक करें। पेमेंट के बाद आपको PNR नंबर मिलेगा।
  • वापसी का टिकट बुक करें: जाने का टिकट कन्फर्म होने के बाद, 'Book Return Ticket (20% Discount)' का विकल्प चुनें। ऐप अपने आप स्टेशन, यात्रियों की जानकारी और क्लास भर देगा। अब वापसी की तारीख (17 नवंबर-1 दिसंबर के बीच) चुनें।
  • पेमेंट करें: पेमेंट करते ही आपको 20% की छूट मिल जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

यह ऑफर सिर्फ तभी मिलेगा जब आप आने और जाने, दोनों टिकट एक साथ बुक करते हैं। यह छूट सिर्फ उन्हीं तारीखों के लिए है जो ऊपर दी गई हैं। अगर आप इन तारीखों से बाहर का टिकट बुक करते हैं तो आपको कोई छूट नहीं मिलेगी। आप चाहें तो ऑफलाइन काउंटर से भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही आप RailOne ऐप पर टिकट बुकिंग के अलावा और भी कई सेवाएं जैसे लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, खाने का ऑर्डर और टैक्सी बुकिंग भी कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।