म्यूचुअल फंड्स की इन स्कीमों ने इस साल दिए 29% तक रिटर्न, जानिए लिस्ट में कौन-कौन स्कीम हैं शामिल

फार्मा फंडों में सबसे ज्यादा रिटर्न कोटक हेल्थकेयर फंड ने दिया है। इसका रिटर्न इस साल 29 फीसदी रहा है। इस फंड ने सन फार्मा, डिवीज लैब, टोरेंट फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर जैसी दिग्गज फार्मा कंपनियों और हॉस्पिटल चेंस में निवेश किया है

अपडेटेड Oct 03, 2026 पर 7:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फार्मा कैटेगरी के फंडों का औसत रिटर्न इस साल सितंबर तक करीब 13.98 फीसदी रहा है।

शेयर बाजारों में गिरावट का असर म्यूचुअल फंड्स के रिटर्न पर भी पड़ा है। इस साल ज्यादातर इक्विटी फंडों का प्रदर्शन खराब रहा है। इससे इनवेस्टर्स मायूस हैं। लेकिन, इस गिरावट के बीच भी कुछ फंडों ने निवेशकों को अच्छे रिटर्न दिए हैं। इनमें फार्मा फंड्स शामिल हैं। ऐसे फंड थिमैटिक फंड्स की कैटेगरी में आते हैं। इसका मतलब है कि ये फंड फार्मा कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं।

फार्मा कैटेगरी के फंड्स का औसत रिटर्न 14 फीसदी

फार्मा फंड्स के तहत ऐसी स्कीमें आती हैं, जो कम से कम 80 फीसदी पैसा फार्मा, बायोटेक्नोलॉजी, हॉस्पिटल, डायग्नॉस्टिक्स और मेडिकल डिवाइसेज कंपनियों में लगाती हैं। इस कैटेगरी के फंडों का औसत रिटर्न इस साल सितंबर तक करीब 13.98 फीसदी रहा है। इसकी वजह फार्मा शेयरों का अच्छा प्रदर्शन है। इससे निफ्टी फार्मा इंडेक्स में इस साल अब तक करीब 16 फीसदी तेजी दिखी है।


कोटक हेल्थकेयर फंड ने दिया 29 फीसदी रिटर्न

फार्मा फंडों में सबसे ज्यादा रिटर्न कोटक हेल्थकेयर फंड ने दिया है। इसका रिटर्न इस साल 29 फीसदी रहा है। इस फंड ने सन फार्मा, डिवीज लैब, टोरेंट फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर जैसी दिग्गज फार्मा कंपनियों और हॉस्पिटल चेंस में निवेश किया है। फार्मा सेक्टर को डिफेंसिव सेक्टर माना जाता है। इस साल फार्मा सेक्टर का प्रदर्शन दूसरे सेक्टर के मुकाबले बेहतर रहा है।

एचडीएफसी के फंड ने दिया 23 फीसदी रिटर्न

अच्छा रिटर्न देने के मामले में दूसरे नंबर पर एचडीएफसी फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड है। इस फंड का रिटर्न इस साल 22.93 फीसदी रहा है। इस फंड ने भी डिवीज लैब, सन फार्मा, टोरेंट फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के शेयरों में निवेश किया है। इसने सबसे ज्यादा 9.54 फीसदी का निवेश डिवीज लैब में किया है। इसने 34 फीसदी निवेश मिडकैप, 37 फीसदी स्मॉलकैप और 28 फीसदी लार्जकैप स्टॉक्स में निवेश किया है।

इस फंड ने भी निवेशकों को किया मालामाल

WhiteOak Capital Pharma and Healthcare Fund इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। इस साल इसका रिटर्न 22.37 फीसदी रहा है। इस फंड ने भी सबसे ज्यादा निवेश डिवीज लैब में किया है। उसके बाद सन फार्मा, टोरेंट फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स और लॉरस लैब्स में किया है। इसने सबसे ज्यादा 43 फीसदी निवेश स्मॉलकैप शेयरों में किया है।

यह भी पढ़ें: Best Stocks to Buy: अक्तूबर में निवेश के लिए ये हैं पांच दिग्गज स्टॉक्स, गिरते बाजार में भी करा सकते हैं कमाई

इस फार्मा फंड ने दिया है 21 फीसदी रिटर्न 

चौथे नंबर पर क्वांट हेल्थकेयर फंड है। इसने इस साल 21 फीसदी से ज्यादा रिटर्न है। इसने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, ग्लोनमार्क फार्मा, डिवीज लैब और जायडस लाइफसाइसेंज के शेयरों में सबसे ज्यादा निवेश किया है। इसका 55 फीसदी निवेश स्मॉलकैप स्टॉक्स में है, जबकि 44 फीसदी निवेश मिडकैप में है। इस फंड में कमजोर बाजार में भी शानदार रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।