Indian Railway: भारतीय रेलवे के जरिये लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी टिकट करा लेते हैं और फिर जाना कैंसिल हो जाता है। आपको अपनी कंफर्म टिकट कैंसिल करानी पड़ती है। क्या आपको पता है कि अगर आपको अपनी कंफर्म टिकट कैंसिल करानी है तो आपको कितना रिफंड मिलेगा। आपके कितने पैसे कटेंगे और क्या IRCTC आपको पूरा पैसा लौटाएगा। यहां आपको रेलवे के नियमों के बारे में बता रहे हैं कि कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर क्या होता है।
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर लगता है कैंसिलेशन चार्ज
अगर आप ऑनलाइन टिक बुक करते हैं। इसके बाद IRCTC की वेबसाइट पर टिकट कैंसिल करते हैं तो जिस अकाउंट से आपने पेमेंट किया है, उस अकाउंट में पैसे अपने आप वापिस आ जाते हैं। यहां आपको कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना पड़ता लेकिन आपके अकाउंट में कैंसिलेशन चार्ज काटकर वापिस कर दिया जाता है। टिकट कैंसिल कराने के भी अपने नियम है। अगर आप आपने बहुते लेट टिकट कैंसिल किया तो आपको टिकट वापिस नहीं मिलेगा।
अगर आपका टिकट कन्फर्म है और अचानक यात्रा कैंसिल होती है तो टिकट कैंसिलेशन (Ticket cancellation charge) के नियमों का ध्यान रखना होगा। यहां ट्रेन टिकट कैंसिल करने के लिए टाइमिंग अहम होती है।
टिकट कन्फर्म है और ट्रेन के शेड्यूल्ड डिपार्चर टाइम से 4 घंटे से पहले टिकट कैंसिल नहीं कराते हैं तो रिफंड नहीं मिलेगा।
अगर टिकट का चार्ट बनने के बाद आप ट्रेन टिकट कैंसिल कराते हैं तो रिफंड नहीं मिलेगा। इसी तरह कंफर्म तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर भी रिफंड नहीं मिलेगा।
ऐसे ही अगर आप करेंट में टिकट लेते हैं। वो कन्फर्म है तो इसे भी कैंसिल कराने पर रिफंड नहीं मिलता है।
वेटिंग लिस्ट और RAC ट्रेन टिकट रिफंड कराने के नियम
अगर आपका टिकट चार्ट बनने के बाद भी RAC और वेटिंग लिस्ट में है। आप ट्रेन के शेड्यूल्ड डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले अपना टिकट कैंसिल (Ticket Cancel) कराते हैं। तब आपको स्लीपर क्लास में 60 रुपए कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। जबकि, AC क्लास में 65 रुपए कटेंगे और बाकी पैसा मिल जाएगा।