Free LPG Connection: मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देगी मोदी सरकार! करना होगा बस ये काम

मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत मुफ्त में जून महीने में 1 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन

अपडेटेड Jun 25, 2021 पर 1:34 PM

Free LPG Connection : मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत मुफ्त में जून महीने में 1 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन देगी। केंद्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कार्डहोल्डर को 1 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन देने वाली है।

एक फरवरी को बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुफ्त रसोई गैस एलपीजी योजना (Ujjwala) के विस्तार का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इस स्कीम के तहत 1 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा। माना जा रहा है कि जून महीने में इस योजना की शुरुआत हो सकती है। कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया था।आइए जानते हैं कि आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन..

- यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले Pradhan Mantri Ujjwala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com को खोल लें

- होमपेज पर डाउनलोड फॉर्म पर जाकर क्लिक कर लें।

1 रुपये का नोट आपको रातोंरात बना सकता है लखपति, जानें कैसे


-डाउनलोड फॉर्म पर क्लिक करते ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का फॉर्म नजर आ जायेगा।

- फॉर्म में अपना नाम, ई-मेल आइडी, फोन नंबर, एक कैप्चा भरना होगा। इसके बाद आपको OTP जेनरेट करने के लिए बनाये गये बटन पर क्लिक करना होगा।

- फॉर्म को डाउनलोड कर लें।

-इस फॉर्म को अपने नजदीकी एलपीजी एजेंसी (LPG agency) के पास जमा करवा दें।

-इसके साथ आपको डॉक्युमेंट आधार कार्ड, स्थानीय पता का प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड (BPL Ration Card) और आपको फोटो आदि देने होंगे।

-डॉक्युमेंट वेरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन मिल जाएगा।

योग्यता

- आप भारत के नागरिक हैं।

- आपकी उम्र 18 साल से अधिक हो

- गरीबी रेखा से नीचे परिवार की महिला जिसके पास एलपीजी कनेक्शन न हो।

- ऐसी किसी योजना का लाभ पहले से न ले रहे हों।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।