NPS Scheme: हर महीने 10 हजार रुपये से ज्यादा पेंशन पाने के लिए करें इस सरकारी योजना में निवेश, जानिए डिटेल्स

NPS Scheme: प्राइवेट नौकरी करते हैं तो बुढ़ापे की टेंशन आपको भी जरूर होगी क्योंकि प्राइवेट नौकरी में रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलती है। सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलती है, लेकिन प्राइनवेट सेक्टर में काम करने वालों को यह सुविधा नहीं मिलती है

अपडेटेड Jul 08, 2023 पर 2:51 PM
NPS Scheme: प्राइवेट नौकरी में रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलती है।

NPS Scheme: प्राइवेट नौकरी करते हैं तो बुढ़ापे की टेंशन आपको भी जरूर होगी क्योंकि प्राइवेट नौकरी में रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलती है। सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलती है, लेकिन प्राइनवेट सेक्टर में काम करने वालों को यह सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में उन्हें नौकरी के दौरान ही निवेश कर अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करना होता है। सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें सुरक्षित निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। ऐसी ही एक योजना है राष्ट्रीय पेंशन योजना (National Pension Scheme - NPS)। ये योजना उन लोगों के लिए है जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। उन्हें एनपीएस में निवेश करना चाहिए। ताक, वह बुढ़ापे में 50 हजार रुपये महीने की पेंशन पा सकें।

एनपीएस क्या है?

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एक लंबे समय की निवेश योजना है। यह योजना रिटायमेंट के बाद नियमित आय को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। यह केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली अंशदायी पेंशन योजना है। एनपीएस में निवेश करने के बाद रिटायरमेंट के समय एक बड़ा रिटायरमेंट फंड मिलता है। साथ ही हर महीने पेंशन भी मिलती है।


एनपीएस में खाता कौन खोल सकता है?

यह खाता आप अपने नाम से या अपने पार्टनर के नाम से खुलवा सकते हैं। एनपीएस में 60 साल की उम्र के बाद एक साथ पैसा और पेंशन दोनों मिलता है।

एनपीएस में कितना और कैसे निवेश करें?

एनपीएस में निवेश मासिक या सालाना किया जा सकता है। आप एनपीएस में 1000 रुपये प्रति माह से निवेश शुरू कर सकते हैं। जिसे 70 साल की उम्र तक चलाया जा सकता है। 60 साल के बाद 60 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है।

निवेश पर अतिरिक्त टैक्स छूट का उठाएं फायदा?

नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करके आप सालाना 50,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट का फायदा उठा सकते हैं। आप इनकम टैक्स की धारा 80(C) के अलावा धारा 80CD(1B) के तहत एनपीएस में की गई सेविंग पर फायदा उठा सकते हैं।

5 हजार रुपये निवेश पर कितनी मिलेगी पेंशन?

अगर आपकी उम्र 30 साल है। आप एनपीएस खाते में हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करते हैं और 30 सालों तक जारी रखते हैं। अगर आपको इस पर औसतन 10 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में आपके एनपीएस खाते में करीब 1.12 करोड़ रुपये होंगे। नियमों के तहत आपको 45 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही 45 हजार पेंशन भी दी जाएगी। आप रिटायरमेंट के समय इसमें से 60 फीसदी पैसा निकाल भी सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड Bullet की बादशाहत खत्म करने के लिए Bajaj ने उतारी Triumph, रफ्तार की इस रेस का कौन बनेगा विजेता?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।