NPS: ज्यादतर लोग जब से पैसा कमाना शुरू करते हैं, रिटायरमेंट का प्लान तभी से शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से निवेशकों को अपने रिटायरमेंट के समय बड़ा फंड खड़ा करने में मदद मिलती है। अगर आप भी ऐसे ही प्लान के बारे में सोच रहे हैं जिसमें कम निवेश में बड़ा फंड खड़ा किया जा सके नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System - NPS) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एनपीएस में आप एक साथ सारा पैसा निकाल सकतै हैं या मासिक पेंशन ले सकते हैं। अगर आप जल्दी और समझदारी से निवेश करें तो रिटायरमेंट के समय आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड होगा।
रोजाना 74 रुपये बचाकर करना होगा निवेश
अगर आप रोजाना सिर्फ 74 रुपये बचाकर NPS में निवेश करते हैं तो आपके पास रिटायरमेंट के समय 1 करोड़ रुपये होंगे। आप अगर 20 साल की उम्र से रिटायरमेंट का प्लान करना शुरू करते हैं तो आप बड़ फंड खड़ा कर सकते हैं। 20 साल की उम्र में भी आप रोजाना 74 रुपये बचा सकते हैं।
NPS एक मार्केट लिंक इन्वेस्टमेंट स्कीम है। प्लान के मुताबिक NPS फंड को स्टॉक मार्केट और डेब्ट मार्केट में निवेश किया जाता है। इसमें कॉरपोरेट और सरकारी बॉन्ड भी शामिल है। आप जब खाता खोलते हैं तो ये तय कर सकते हैं कि आपका कितना फीसदी पैसा इक्विटी मार्केट में जाएगा। इक्विटी में आप अपने कुल निवेश का 75 फीसदी निवेश कर सकते हैं। यानी, एनपीएस में आप PPF और EPF की तुलना में बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।
करोड़पति बनने का सबसे आसान तरीका
यदि आप एनपीएस का इस्तेमाल करके करोड़पति बनना चाहते हैं, तो ये सबसे आसान तरीका है। बस आपको छोटी सी ट्रिक की जरूरत है। मान लीजिए कि आप इस समय 20 साल के हैं। यदि आप हर दिन 74 रुपये यानी 2,230 रुपये हर महीने एनपीएस में निवेश करते हैं, तो आप 40 साल बाद यानी 60 की उम्र में रिटायर होने पर करोड़पति बन जाएंगे। अगर मान लें कि आपको 9% रिटर्न मिलता है, तो आपको 1.03 करोड़ रुपये रिटायर होने पर मिलेंगे।
आप 20 साल की उम्र में हर महीने 2,230 रुपये महीना एनपीएस में निवेश करते हैं और 40 साल तक निवेश करते हैं। आपको 9 फीसदी का रिटर्न मिलता है। आप 60 फीसदी पैसा रिटायरमेंट पर निकाल सकते हैं और बाकी के 40 फीसदी को एन्युटी प्लान में निवेश कर दिया जाएगा। इस 40 फीसदी से आपको पेंशन मिलगी। यानी, 60 साल की उम्र में आपको 61.86 लाख रुपये एकसाथ मिलेंगे। यदि बाकी बचे पैसे पर 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है तो 27,500 रुपये पेंशन मिलेगी। हालांकि, मिलने वाले रिटर्न में फर्क हो सकता है क्योंकि ये निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है।