घर बैठे ऑनलाइन खरीदें सस्ते में गोल्ड, सरकार दे रही है मौका, बचे हैं सिर्फ 4 दिन

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) गोल्ड में निवेश करने के बेस्ट ऑप्शन में से एक है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने से गोल्ड की कीमतों में आई तेजी और ब्याज दोनों का फायदा मिलता है

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 6:30 AM
Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) गोल्ड में निवेश करने के बेस्ट ऑप्शन में से एक है।

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) गोल्ड में निवेश करने के बेस्ट ऑप्शन में से एक है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने से गोल्ड की कीमतों में आई तेजी और ब्याज दोनों का फायदा मिलता है। भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) स्कीम 12 फरवरी 2024 सोमवार से शुरू हो चुकी है। इसमें 16 फरवरी 2024 तक निवेश कर सकते हैं। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 में इश्यू प्राइस की कीमत प्रति ग्राम 6,263 रुपये रखी है। आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं।

SGB सीरीज IV 2023-24

खरीदने की तारीख: 12 फरवरी - 16 फरवरी 2024


जारी करने की तारीख: 21 फरवरी 2024

सरकार ने तय की SGB 2023-24 सीरीज IV की कीमतें

सरकार ने एक ग्राम की कीमत 6,263 रुपये तय की है। SGB 2023-24 सीरीज IV का इश्यू प्राइस 6,263 रुपये है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये बचा सकेंगे। ऑनलाइन पेमेंट करने पर इश्यू प्राइस 6,213 रुपये हो जाएगा।

Sovereign Gold Bond Scheme में अपने SBI अकाउंट से कैसे करें निवेश

स्टेप 1: अपने एसबीआई ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट तक तक पहुंचने के लिए पहले लॉग इन करें।

स्टेप 2: उसके बाद 'eServices ' टैब पर क्लिक करें और 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड' पर जाएं।

स्टेप 3: 'नियम और शर्तें' को चुनें और उसके बाद Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 4: निर्देशों के अनुसार अप्लाई करें। इसमें एक बार का रजिस्ट्रेशन भी करना होगा।

स्टेप 5: एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक कर दें।

स्टेप 6: उसके बाद परचेज फॉर्म जितनी क्वाटिंटी में गोल्ड खरीदना हो उसके और नॉमिनी की जानकारी दें।

स्टेप 7: अंत में, 'सबमिट' पर क्लिक करें।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को एसबीआई के अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी और केनरा बैंक में नेट बैंकिंग के जरिए भी खरीदा जा सकता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिलता है इतना ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मेच्योरिटी कुल 8 साल की है। वहीं 5वें साल में आप इससे बाहर निकल सकते हैं। इस योजना के तहत निवेशकों को 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसका पेमेंट हर 6 महीने में होता है। एसजीबी का इस्तेमाल लोन के लिए गिरवी के रूप में किया जा सकता है। SGB पर ब्याज इनकम टैक्स एक्ट 1961 (1961 का 43) के तहत टैक्सेबल होता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

Paytm Payments Services Crisis : चीन से FDI की जांच कर रही है सरकार, जानिए पेटीएम ने मामले पर क्या कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।