कोरोना महामारी (COVID-19) लॉकडाउन में नौकरीपेशा लोग फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस दौरान अपने प्रॉविडेंट फंड अकाउंट (Employee Provident Fund Account) से पैसे निकालना चाहते हैं तो यह इस वक्त संभव है। इसके लिए आपको अपने Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO के बारे में कुछ विशेष जानकारियां रखनी होगी। दरअसल, कई बार इन बातों को इग्नोर करने पर आपको पैसों की निकासी में दिक्कत आ सकती है।

ज्यादातर समय Aadhaar से अकाउंट के लिंक न होने के कारण लोगों के क्लेम को रद्द कर दिया जाता है। क्योंकि अब Provident Fund अकाउंट को भी आधार नंबर (Aadhaar number) लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी है। इससे आप अपने आधार को अकाउंट से घर बैठे आसानी से लिंक करा सकते हैं। इस कदम के बाद आपको अपने PF से जुड़े अपडेट्स के बारे में हर जानकारी मिलती रहेगी।

PF को Aadhaar से लिंक करने का ये है आसान तरीका

इसके लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट  https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद आप Universal Account Number (UAN) और पॉसवर्ड का इस्तेमाल कर अपने अकाउंट पर लॉगिंग करें। यहां पर जाकर आपको अपना UAN नंबर और UAN अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को अपलोड करना होगा। ये सब करने के बाद आप आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर भेजा जाएगा। फिर OTP भरने के बाद उसके नीचे दिए गए आधार के बॉक्स में आप अपना 12 डिजिट का आधार नंबर लिख दें। इसके बाद उस फॉर्म को उसमें सबमिट कर दें।

इन सब के बाद आगे आपके सामने प्रॉसिड टू OTP वैरिफिकेशन ऑप्शन आएगा, जिसपर आपको क्लिक करना पड़ेगा। फिर आखिरी में आपको अपने आधार के पूरे डिटेल्स को वेरिफिकेशन करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर या email पर OTP जेनेरेट करना होगा। इसके बाद आपका आधार आपके EPF अकाउंट से लिंक हो जाएगा। इन सभी प्रोसेस को आप भी आज ही पूरा कर लें नहीं तो पैसे निकालने में बहुत दिक्कत आएगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।